कंगना रनोत का हॉलीवुड डेब्यू तय, 'ब्लेस्ड बी द एविल' में आएंगी नजर

Bollywod

बॉलीवुड की दमदार अदाकारा कंगना रनोत अब हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने जा रही हैं।

वे जल्द ही हॉरर-ड्रामा फिल्म ब्लेस्ड बी एविल’ से इंटरनेशनल सिनेमा में कदम रखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन और हॉलीवुड अभिनेता टायलर पोसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

हॉलीवुड फिल्म से पहली बार जुड़ीं कंगना

कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना ने इस प्रोजेक्ट के लिए लायंस मूवीज के साथ करार किया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं, जो 'न्यू मी' और 'टेलिंग पॉन्ड' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। यह पहली बार है जब कंगना किसी अमेरिकी फिल्म प्रोडक्शन के साथ काम कर रही हैं, और इसको लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

न्यूयॉर्क में होगी शूटिंग, अमेरिकी पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म

'ब्लेस्ड बी एविल' की शूटिंग इस वर्ष गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म पूरी तरह अमेरिका में ही शूट की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार द्वारा विदेशी फिल्मों पर प्रस्तावित 100% टैक्स की नीति के चलते यह निर्णय लिया गया है ताकि निर्माताओं को किसी अतिरिक्त बाधा का सामना करना पड़े।

फिल्म की कहानी: प्यार, मातृत्व और डर का संगम

फिल्म एक ईसाई दंपत्ति की कहानी है, जिनकी जिंदगी एक त्रासदी के बाद बदल जाती है। माता-पिता बनने की खुशी के बीच महिला का अचानक गर्भपात हो जाता है। इस दुख के बाद वे एक पुराना फार्महाउस खरीदते हैं, जहां रहस्यमय घटनाएं और डरावने सच उनका पीछा करने लगते हैं। फिल्म का कथानक भावनात्मक गहराई और डरावनी घटनाओं से भरपूर होगा।

इमरजेंसी’ के बाद एक और बड़ी छलांग

कंगना रनोत हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म इमरजेंसी’ में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद कंगना ने ही किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा भी की है।

ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाने को तैयार

कंगना का हॉलीवुड डेब्यू उनके करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकता है। भारत में उनके अभिनय की सराहना के बाद अब दुनिया भर के दर्शक उनके हुनर से रूबरू होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उतनी ही सराहना हासिल कर पाती हैं या नहीं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By दैनिक जागरण

कंगना रनोत का हॉलीवुड डेब्यू तय, 'ब्लेस्ड बी द एविल' में आएंगी नजर

Bollywod

वे जल्द ही हॉरर-ड्रामा फिल्म ब्लेस्ड बी एविल’ से इंटरनेशनल सिनेमा में कदम रखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिल्वेस्टर स्टेलोन की बेटी स्कारलेट रोज स्टेलोन और हॉलीवुड अभिनेता टायलर पोसी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

हॉलीवुड फिल्म से पहली बार जुड़ीं कंगना

कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं कंगना ने इस प्रोजेक्ट के लिए लायंस मूवीज के साथ करार किया है। फिल्म का निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं, जो 'न्यू मी' और 'टेलिंग पॉन्ड' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। यह पहली बार है जब कंगना किसी अमेरिकी फिल्म प्रोडक्शन के साथ काम कर रही हैं, और इसको लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

न्यूयॉर्क में होगी शूटिंग, अमेरिकी पृष्ठभूमि पर आधारित है फिल्म

'ब्लेस्ड बी एविल' की शूटिंग इस वर्ष गर्मियों में न्यूयॉर्क में शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्म पूरी तरह अमेरिका में ही शूट की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार द्वारा विदेशी फिल्मों पर प्रस्तावित 100% टैक्स की नीति के चलते यह निर्णय लिया गया है ताकि निर्माताओं को किसी अतिरिक्त बाधा का सामना करना पड़े।

फिल्म की कहानी: प्यार, मातृत्व और डर का संगम

फिल्म एक ईसाई दंपत्ति की कहानी है, जिनकी जिंदगी एक त्रासदी के बाद बदल जाती है। माता-पिता बनने की खुशी के बीच महिला का अचानक गर्भपात हो जाता है। इस दुख के बाद वे एक पुराना फार्महाउस खरीदते हैं, जहां रहस्यमय घटनाएं और डरावने सच उनका पीछा करने लगते हैं। फिल्म का कथानक भावनात्मक गहराई और डरावनी घटनाओं से भरपूर होगा।

इमरजेंसी’ के बाद एक और बड़ी छलांग

कंगना रनोत हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म इमरजेंसी’ में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन भी खुद कंगना ने ही किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा भी की है।

ग्लोबल स्तर पर पहचान बनाने को तैयार

कंगना का हॉलीवुड डेब्यू उनके करियर का एक नया अध्याय साबित हो सकता है। भारत में उनके अभिनय की सराहना के बाद अब दुनिया भर के दर्शक उनके हुनर से रूबरू होंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उतनी ही सराहना हासिल कर पाती हैं या नहीं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/681ee9299d7cc/article-20348

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.