विश्व मंच पर भारत की निशानेबाज़ी: आर्चरी वर्ल्ड कप में तीन पदकों की बड़ी कामयाबी

Sports

On

शंघाई में आयोजित आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक अपने नाम किए। कंपाउंड इवेंट में जहां पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया, वहीं महिला टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त मिक्स्ड टीम ने कांस्य पदक पर निशाना साधा।

_Sports (3)गोल्डन शॉट: मैक्सिको को हराकर पुरुष टीम ने रचा इतिहास

भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल मुकाबले में मैक्सिको को 232-228 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इस टीम में अनुभवी अभिषेक वर्मा के साथ ओजस देवताले और ऋषभ यादव शामिल थे।
मैच की शुरुआत में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले राउंड में 59 अंक जुटाए, जबकि मैक्सिको 57 अंक ही बना सका। हालांकि दूसरे राउंड में मैक्सिको ने वापसी करते हुए 58 अंक बनाए और भारत को 56 अंकों पर रोककर स्कोर 115-115 से बराबर कर दिया।
इसके बाद तीसरे राउंड में भारत ने 58 और मैक्सिको ने 57 अंक अर्जित किए। अंत में भारतीय तिकड़ी ने निर्णायक राउंड में 59 अंकों का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

महिला टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

महिला कंपाउंड टीम फाइनल में मैक्सिको से कांटे की टक्कर में 231-234 अंकों से पराजित हो गई, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धामनगांवकर और चिकिथा तानिपार्थी ने प्रतिनिधित्व किया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हर राउंड में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन आखिरी राउंड में मैक्सिको की टीम थोड़ी आगे निकल गई।

मिश्रित टीम ने कांस्य पदक पर साधा निशाना

अभिषेक वर्मा और मधुरा धामनगांवकर की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तीसरे स्थान के प्लेऑफ में उन्होंने मलेशिया को शिकस्त दी।
मधुरा के लिए यह पदक विशेष रहा क्योंकि वह तीन साल बाद विश्व कप में वापसी कर रही थीं। इससे पहले उन्होंने 2022 के मेडेलिन वर्ल्ड कप स्टेज-4 में हिस्सा लिया था, लेकिन यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

विश्व मंच पर भारत की निशानेबाज़ी: आर्चरी वर्ल्ड कप में तीन पदकों की बड़ी कामयाबी

Sports

_Sports (3)गोल्डन शॉट: मैक्सिको को हराकर पुरुष टीम ने रचा इतिहास

भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने फाइनल मुकाबले में मैक्सिको को 232-228 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। इस टीम में अनुभवी अभिषेक वर्मा के साथ ओजस देवताले और ऋषभ यादव शामिल थे।
मैच की शुरुआत में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले राउंड में 59 अंक जुटाए, जबकि मैक्सिको 57 अंक ही बना सका। हालांकि दूसरे राउंड में मैक्सिको ने वापसी करते हुए 58 अंक बनाए और भारत को 56 अंकों पर रोककर स्कोर 115-115 से बराबर कर दिया।
इसके बाद तीसरे राउंड में भारत ने 58 और मैक्सिको ने 57 अंक अर्जित किए। अंत में भारतीय तिकड़ी ने निर्णायक राउंड में 59 अंकों का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।

महिला टीम को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

महिला कंपाउंड टीम फाइनल में मैक्सिको से कांटे की टक्कर में 231-234 अंकों से पराजित हो गई, जिससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, मधुरा धामनगांवकर और चिकिथा तानिपार्थी ने प्रतिनिधित्व किया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच हर राउंड में कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन आखिरी राउंड में मैक्सिको की टीम थोड़ी आगे निकल गई।

मिश्रित टीम ने कांस्य पदक पर साधा निशाना

अभिषेक वर्मा और मधुरा धामनगांवकर की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। तीसरे स्थान के प्लेऑफ में उन्होंने मलेशिया को शिकस्त दी।
मधुरा के लिए यह पदक विशेष रहा क्योंकि वह तीन साल बाद विश्व कप में वापसी कर रही थीं। इससे पहले उन्होंने 2022 के मेडेलिन वर्ल्ड कप स्टेज-4 में हिस्सा लिया था, लेकिन यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/in-the-archery-world-cup-stage-2-india-has-three-medals/article-20356

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.