MP BJP की वेबसाइट हैक: "यू हैव बीन हैक्ड" और 'ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस' का हुआ जिक्र

Bhopal, MP

On

शनिवार को मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आधिकारिक वेबसाइट हैक कर ली गई। वेबसाइट पर हैकर्स ने 'यू हैव बीन हैक्ड पीएफए साइबर फोर्स' संदेश के साथ 'ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस' का उल्लेख किया। यह ऑपरेशन नाम अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'शीशे से बनी मजबूत दीवार'।

हैकिंग के बाद, बीजेपी के आईटी सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेबसाइट को करीब 15 से 20 मिनट में रिस्टोर कर लिया। वेबसाइट पर फिलहाल ‘404’ का एरर संदेश दिख रहा है, और बीजेपी की राष्ट्रीय वेबसाइट पर भी हैकिंग की कोशिश की गई थी। हालांकि, बीजेपी ने राष्ट्रीय वेबसाइट को हैक करने की जानकारी से इनकार किया है।

बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि, “वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिलते ही इसे ठीक कर लिया गया है, लेकिन राष्ट्रीय वेबसाइट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।” यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी की वेबसाइट को निशाना बनाया गया हो। 2019 में भी ऐसी ही एक घटना घटी थी, जब वेबसाइट पर आपत्तिजनक सामग्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीम्स अपलोड किए गए थे।

राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के बिगड़े हुए हालात के बीच हुई है, और इस ऑपरेशन का नाम भी पाकिस्तान से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल जांच जारी है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हैकर्स कौन थे।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By Nitin Trivedi

MP BJP की वेबसाइट हैक: "यू हैव बीन हैक्ड" और 'ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस' का हुआ जिक्र

Bhopal, MP

हैकिंग के बाद, बीजेपी के आईटी सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वेबसाइट को करीब 15 से 20 मिनट में रिस्टोर कर लिया। वेबसाइट पर फिलहाल ‘404’ का एरर संदेश दिख रहा है, और बीजेपी की राष्ट्रीय वेबसाइट पर भी हैकिंग की कोशिश की गई थी। हालांकि, बीजेपी ने राष्ट्रीय वेबसाइट को हैक करने की जानकारी से इनकार किया है।

बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि, “वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिलते ही इसे ठीक कर लिया गया है, लेकिन राष्ट्रीय वेबसाइट के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।” यह पहला मौका नहीं है जब बीजेपी की वेबसाइट को निशाना बनाया गया हो। 2019 में भी ऐसी ही एक घटना घटी थी, जब वेबसाइट पर आपत्तिजनक सामग्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीम्स अपलोड किए गए थे।

राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना पाकिस्तान के बिगड़े हुए हालात के बीच हुई है, और इस ऑपरेशन का नाम भी पाकिस्तान से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। फिलहाल जांच जारी है और यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हैकर्स कौन थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-bjp-website-hack-you-have-been-hacked-and-operation/article-20370

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.