हाई अलर्ट पर इंदौर एयरपोर्ट: दोहरी सुरक्षा जांच लागू, इंडिगो की यात्रियों को एडवाइजरी - समय से पहले पहुंचने की अपील

INDORE, MP

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देशभर के एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। अब यात्रियों को डबल सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरना होगा, यानी दो अलग-अलग चरणों में सुरक्षा जांच की जाएगी।

अब दो बार होगी यात्रियों की जांच

पहली सुरक्षा जांच एयरपोर्ट के एक्सेस कंट्रोल एरिया में की जा रही है, जहां से यात्री टर्मिनल में प्रवेश करते हैं। इसके बाद दूसरी जांच बोर्डिंग गेट पर होगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति विमान तक पहुंच पाए। इसके साथ ही विजिटर्स पास भी पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं, यानी अब सिर्फ टिकटधारी यात्री ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

सीआईएसएफ की 24 घंटे कड़ी निगरानी

इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही सीआईएसएफ ने अपनी निगरानी को और ज्यादा सख्त कर दिया है। पहले जहां सिर्फ रात में बाउंड्रीवॉल पर निगरानी की जाती थी, अब यह निगरानी चौबीसों घंटे की जा रही है। एयरपोर्ट की सीमा पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और परिसर में आने वाले सभी वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। हर वाहन को पूरी तरह चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

इंडिगो एयरलाइंस की एडवाइजरी: तय समय से पहले पहुंचे यात्री

इंडिगो ने यात्रियों के लिए सुरक्षा कारणों से एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट से कुछ घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच में लगने वाले अतिरिक्त समय से किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। वहीं, इंदौर से जोधपुर, जम्मू और चंडीगढ़ जाने वाली उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है, जो 15 मई तक लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की नवीनतम जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर सपोर्ट से प्राप्त करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 May 2025 By दैनिक जागरण

हाई अलर्ट पर इंदौर एयरपोर्ट: दोहरी सुरक्षा जांच लागू, इंडिगो की यात्रियों को एडवाइजरी - समय से पहले पहुंचने की अपील

INDORE, MP

इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है। अब यात्रियों को डबल सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरना होगा, यानी दो अलग-अलग चरणों में सुरक्षा जांच की जाएगी।

अब दो बार होगी यात्रियों की जांच

पहली सुरक्षा जांच एयरपोर्ट के एक्सेस कंट्रोल एरिया में की जा रही है, जहां से यात्री टर्मिनल में प्रवेश करते हैं। इसके बाद दूसरी जांच बोर्डिंग गेट पर होगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति विमान तक पहुंच पाए। इसके साथ ही विजिटर्स पास भी पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं, यानी अब सिर्फ टिकटधारी यात्री ही एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

सीआईएसएफ की 24 घंटे कड़ी निगरानी

इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही सीआईएसएफ ने अपनी निगरानी को और ज्यादा सख्त कर दिया है। पहले जहां सिर्फ रात में बाउंड्रीवॉल पर निगरानी की जाती थी, अब यह निगरानी चौबीसों घंटे की जा रही है। एयरपोर्ट की सीमा पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और परिसर में आने वाले सभी वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है। हर वाहन को पूरी तरह चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

इंडिगो एयरलाइंस की एडवाइजरी: तय समय से पहले पहुंचे यात्री

इंडिगो ने यात्रियों के लिए सुरक्षा कारणों से एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट से कुछ घंटे पहले ही एयरपोर्ट पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच में लगने वाले अतिरिक्त समय से किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। वहीं, इंदौर से जोधपुर, जम्मू और चंडीगढ़ जाने वाली उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है, जो 15 मई तक लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट की नवीनतम जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर सपोर्ट से प्राप्त करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-airport-dual-security-investigation-applied-on-high-alert-advisory/article-20354

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.