डॉन-3 फिर संकट में: रणवीर सिंह के बाद ऋतिक रोशन ने भी ठुकराई फरहान अख्तर की फिल्म

बालीवुड

On

तीन साल से अटकी डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त, कियारा आडवाणी पहले ही छोड़ चुकी हैं प्रोजेक्ट, लीड कास्ट पर अब भी सस्पेंस

फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही बहुप्रतीक्षित फिल्म डॉन-3 एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी फिल्म करने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर अनिश्चितता और गहरा गई है, जो पिछले करीब तीन वर्षों से अटकी हुई है।

डॉन-3 को फरहान अख्तर की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा के बाद माना जा रहा था कि रणवीर सिंह डॉन के प्रतिष्ठित किरदार में नजर आएंगे। हालांकि हाल ही में रणवीर के फिल्म छोड़ने की खबर सामने आई, जिसने प्रोजेक्ट की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। रणवीर के हटने के बाद मेकर्स ने ऋतिक रोशन से संपर्क किया, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया है।

मूवी टॉकीज की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन फिलहाल अपने करियर के एक अहम मोड़ पर हैं। वह कृष 4 से निर्देशन में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास कई बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों की लाइनअप है, जिससे आने वाले वर्षों का उनका शेड्यूल पूरी तरह से भरा हुआ है। इसी वजह से ऋतिक ने डॉन-3 का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया।

रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने को लेकर भी अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया कि रणवीर आगे संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं। साथ ही वह लगातार गैंगस्टर जॉनर की फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते थे, खासकर तब जब उनकी फिल्म धुरंधर पहले ही इस शैली में पहचान बना चुकी है। इसी कारण उन्होंने डॉन-3 से दूरी बनाई।

हालांकि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट ने इस दावे को चुनौती दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर ने खुद फिल्म नहीं छोड़ी, बल्कि मेकर्स ने उन्हें बाहर किया। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि रणवीर और निर्माताओं के बीच क्रिएटिव मतभेद थे और उनकी कुछ मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। नतीजतन, मेकर्स ने उन्हें प्रोजेक्ट से अलग करने का फैसला किया।

डॉन-3 को इससे पहले भी झटके लग चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया था। हालांकि प्रेग्नेंसी की घोषणा के बाद कियारा ने फिल्म छोड़ दी। इसके बाद खबरें आईं कि उनकी जगह कृति सेनन को कास्ट किया जा सकता है, लेकिन इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इन लगातार बदलावों और देरी के चलते डॉन-3 का भविष्य फिलहाल अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है। फरहान अख्तर और उनकी टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती अब फिल्म के लिए एक मजबूत लीड कास्ट तय करना है। जब तक यह स्पष्ट नहीं होता, तब तक बॉलीवुड की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजियों में से एक डॉन की वापसी का इंतजार और लंबा होता दिख रहा है।

-----------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/anu-malik-asked-for-credit-on-ghar-kab-aaoge-said/article-41624

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.