न आटा गूंदने का झंझट, न मसाला बनाना… इस आसान ट्रिक से बनाएं झटपट वाला पनीर परांठा

Lifestyle

On

अकेले रहने वालों और समय की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए वायरल हुई बिना गूंधे पनीर परांठा बनाने की आसान ट्रिक

भारतीय घरों में परांठा लंबे समय से पसंदीदा नाश्ते में शामिल रहा है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और समय की कमी के कारण अकेले रहने वाले लोग इसे बनाने से अक्सर कतराते हैं। आटा गूंदना, स्टफिंग तैयार करना और फिर परांठा सेंकना—यह पूरी प्रक्रिया कई लोगों को झंझट भरी लगती है। इसी परेशानी का आसान हल अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां बिना आटा गूंदे और बिना अलग से मसाला बनाए पनीर परांठा तैयार करने की एक ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है मामला और क्यों हो रही चर्चा?
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक कुकिंग वीडियो में एक फूड क्रिएटर ने ऐसी रेसिपी दिखाई है, जिसमें परांठा बनाने के पारंपरिक तरीके को आसान बना दिया गया है। इस ट्रिक में न तो आटा गूंदना पड़ता है और न ही अलग से स्टफिंग तैयार करनी होती है। यही वजह है कि यह रेसिपी खासतौर पर स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और आलसी कुकिंग पसंद करने वालों के बीच चर्चा में है।

पनीर क्यों है खास?

पनीर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, पनीर में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और जरूरी विटामिन्स भी पाए जाते हैं। यह न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि हड्डियों की सेहत और वजन नियंत्रण में भी सहायक माना जाता है। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की डाइट में पनीर को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

कैसे बनता है बिना गूंधा पनीर परांठा?

इस आसान ट्रिक में एक बर्तन में गेहूं का आटा लिया जाता है। इसमें कद्दूकस किया पनीर, बारीक कटा प्याज, हरी धनिया, नमक, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा गरम मसाला मिलाया जाता है। इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर इसे घोल जैसा तैयार किया जाता है।
अब तवे को गर्म कर इस मिश्रण को डोसे की तरह फैलाया जाता है। दोनों तरफ हल्का घी या तेल लगाकर सेंकने पर कुछ ही मिनटों में पनीर परांठा तैयार हो जाता है। कई लोग इसे पनीर चिल्ला भी कह रहे हैं।

स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान

इस परांठे की खासियत यह है कि इसमें मैदे का इस्तेमाल नहीं होता। गेहूं के आटे और पनीर का कॉम्बिनेशन इसे पेट के लिए हल्का और पौष्टिक बनाता है। पनीर की वजह से यह देर तक पेट भरा रखने में मदद करता है और दिनभर की एनर्जी बनाए रखता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

न आटा गूंदने का झंझट, न मसाला बनाना… इस आसान ट्रिक से बनाएं झटपट वाला पनीर परांठा

Lifestyle

भारतीय घरों में परांठा लंबे समय से पसंदीदा नाश्ते में शामिल रहा है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और समय की कमी के कारण अकेले रहने वाले लोग इसे बनाने से अक्सर कतराते हैं। आटा गूंदना, स्टफिंग तैयार करना और फिर परांठा सेंकना—यह पूरी प्रक्रिया कई लोगों को झंझट भरी लगती है। इसी परेशानी का आसान हल अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां बिना आटा गूंदे और बिना अलग से मसाला बनाए पनीर परांठा तैयार करने की एक ट्रिक तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है मामला और क्यों हो रही चर्चा?
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक कुकिंग वीडियो में एक फूड क्रिएटर ने ऐसी रेसिपी दिखाई है, जिसमें परांठा बनाने के पारंपरिक तरीके को आसान बना दिया गया है। इस ट्रिक में न तो आटा गूंदना पड़ता है और न ही अलग से स्टफिंग तैयार करनी होती है। यही वजह है कि यह रेसिपी खासतौर पर स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और आलसी कुकिंग पसंद करने वालों के बीच चर्चा में है।

पनीर क्यों है खास?

पनीर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का महत्वपूर्ण स्रोत माना जाता है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, पनीर में प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम और जरूरी विटामिन्स भी पाए जाते हैं। यह न केवल मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, बल्कि हड्डियों की सेहत और वजन नियंत्रण में भी सहायक माना जाता है। यही कारण है कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की डाइट में पनीर को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

कैसे बनता है बिना गूंधा पनीर परांठा?

इस आसान ट्रिक में एक बर्तन में गेहूं का आटा लिया जाता है। इसमें कद्दूकस किया पनीर, बारीक कटा प्याज, हरी धनिया, नमक, जीरा, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा गरम मसाला मिलाया जाता है। इसके बाद जरूरत अनुसार पानी डालकर इसे घोल जैसा तैयार किया जाता है।
अब तवे को गर्म कर इस मिश्रण को डोसे की तरह फैलाया जाता है। दोनों तरफ हल्का घी या तेल लगाकर सेंकने पर कुछ ही मिनटों में पनीर परांठा तैयार हो जाता है। कई लोग इसे पनीर चिल्ला भी कह रहे हैं।

स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान

इस परांठे की खासियत यह है कि इसमें मैदे का इस्तेमाल नहीं होता। गेहूं के आटे और पनीर का कॉम्बिनेशन इसे पेट के लिए हल्का और पौष्टिक बनाता है। पनीर की वजह से यह देर तक पेट भरा रखने में मदद करता है और दिनभर की एनर्जी बनाए रखता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/no-hassle-of-kneading-dough-no-making-masala%E2%80%A6-make-quick/article-41654

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.