भारत सरकार का कैलेंडर 2026 जारी: ऑपरेशन सिंदूर से आत्मनिर्भर भारत तक, हर महीने तय की गई अलग थीम

Digital Desk

On

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरगन ने किया विमोचन, कैलेंडर में नारी शक्ति, किसान, युवा, सेना के शौर्य और वैश्विक भारत की झलक

भारत सरकार ने नए साल 2026 के लिए अपना आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें देश की नीतिगत प्राथमिकताओं, सामाजिक बदलावों और राष्ट्रीय उपलब्धियों को महीनेवार थीम के रूप में प्रस्तुत किया गया है। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरगन ने मंगलवार को इस कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर की खास बात यह है कि इसमें हर महीने को एक अलग विषय के साथ जोड़ा गया है, जो आत्मनिर्भर भारत से लेकर भारतीय सेना के पराक्रम और वैश्विक नेतृत्व तक देश की विकास यात्रा को दर्शाता है।

सरकारी कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों के साथ भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं, अभियानों और राष्ट्रीय संकल्पों को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया गया है। मई महीने की थीम को सबसे अहम माना जा रहा है, जिसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’, भारतीय सेना का शौर्य, रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता, आईएनएस विक्रांत और ब्रह्मोस मिसाइल के स्वदेशी निर्माण को प्रमुखता दी गई है।

आत्मनिर्भरता से होगी 2026 की शुरुआत
जनवरी महीने की थीम ‘आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास’ रखी गई है, जिसमें रक्षा आत्मनिर्भरता और घरेलू विनिर्माण को फोकस किया गया है। फरवरी का महीना किसानों को समर्पित है, जहां किसान सम्मान, कृषि सुधार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को रेखांकित किया गया है।

मार्च की थीम ‘नारी शक्ति फॉर न्यू इंडिया’ है, जिसमें महिला नेतृत्व और विकास में महिलाओं की भूमिका को दर्शाया गया है। अप्रैल में नीतिगत सुधारों पर जोर देते हुए ‘सरलीकरण से सशक्तिकरण’ और प्रशासनिक पारदर्शिता को प्रमुख विषय बनाया गया है। जून महीने की थीम ‘स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत’ है, जो स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण पर केंद्रित है।

युवा, वंचित और विकास की गति
जुलाई महीने को वंचित वर्गों के सम्मान, गरिमा और सामाजिक समावेशन के लिए समर्पित किया गया है। अगस्त, जो स्वतंत्रता का महीना है, उसमें ‘युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ की थीम रखी गई है। इसमें स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, रोजगार सृजन और खेलों में भारत की बढ़ती भागीदारी को दर्शाया गया है।

सितंबर की थीम ‘गति शक्ति’ है, जिसमें बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और तेज विकास की तस्वीर पेश की गई है। अक्टूबर में ‘परंपरा से प्रगति’ के तहत महाकुंभ, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम जैसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विषय शामिल हैं।

वैश्विक भूमिका पर फोकस
नवंबर की थीम ‘सबका साथ, सबका सम्मान’ और राष्ट्रीय एकता पर आधारित है। वहीं दिसंबर में ‘विश्व बंधु भारत’ की अवधारणा को सामने रखा गया है, जिसमें वैश्विक विकास, मानवता की सेवा और जलवायु परिवर्तन जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की भूमिका को दर्शाया गया है।

कैलेंडर के हर पन्ने पर एक क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिसे स्कैन करने पर उस महीने की थीम से जुड़ी सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। सरकार का मानना है कि यह कैलेंडर न सिर्फ तारीखें बताएगा, बल्कि भारत की विकास गाथा का दस्तावेज भी बनेगा।

खबरें और भी हैं

नक्सलियों को हथियार सप्लाई मामला: NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, 5 नए आरोपी नामजद

टाप न्यूज

नक्सलियों को हथियार सप्लाई मामला: NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, 5 नए आरोपी नामजद

छत्तीसगढ़ के सुकमा-जगदलपुर क्षेत्र से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा, नक्सली बटालियन नंबर-1 तक पहुंचता था हथियार और विस्फोटक सामान
छत्तीसगढ़ 
नक्सलियों को हथियार सप्लाई मामला: NIA ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, 5 नए आरोपी नामजद

महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी का अजीब मामला: पहनकर सोता था आरोपी, श्रमिक कार्ड से खुला राज

भोपाल की कोलार पुलिस ने किया गिरफ्तार, कॉलोनियों में दहशत फैलाने वाले आरोपी की मनोवैज्ञानिक जांच की तैयारी
मध्य प्रदेश  भोपाल 
महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी का अजीब मामला: पहनकर सोता था आरोपी, श्रमिक कार्ड से खुला राज

कवयित्री नीलम सक्सेना चंद्रा की पुस्तक ‘मेरी आँखों का महताब’ पाठकों के बीच लोकप्रिय, समकालीन हिंदी कविता में बनी चर्चा का विषय

संवेदनशील विषय-वस्तु और संवादात्मक भाषा के कारण कविता-संग्रह को मिल रहा व्यापक पाठक समर्थन
देश विदेश 
कवयित्री नीलम सक्सेना चंद्रा की पुस्तक ‘मेरी आँखों का महताब’ पाठकों के बीच लोकप्रिय, समकालीन हिंदी कविता में बनी चर्चा का विषय

रायपुर में 23 जनवरी से लागू होगा कमिश्नर सिस्टम, राइस मिलर्स को बड़ी राहत; ऑटो एक्सपो में वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़  रायपुर 
रायपुर में 23 जनवरी से लागू होगा कमिश्नर सिस्टम, राइस मिलर्स को बड़ी राहत; ऑटो एक्सपो में वाहन खरीद पर 50% टैक्स छूट

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software