T20 World Cup 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद खान को सौंपी गई कप्तानी

स्पोर्ट्स

On

नवीन-उल-हक और गुलबदीन नाइब की वापसी, इब्राहिम जादरान बने उपकप्तान; 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान

टी20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर दिग्गज लेग स्पिनर राशिद खान को सौंपी गई है, जबकि युवा बल्लेबाज इब्राहिम जादरान को उपकप्तान बनाया गया है। अफगान टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिला है, जो आगामी मेगा इवेंट में टीम को मजबूती देगा।

घोषित टीम में गुलबदीन नाइब और तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण रही। नवीन लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं, जिससे अफगानिस्तान की तेज गेंदबाजी आक्रमण को नई धार मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी और स्पिनर मुजीब उर रहमान भी टीम का अहम हिस्सा होंगे।

अफगानिस्तान के विकेटकीपिंग विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर रहमानुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद इशाक के पास होगी। वहीं मध्यक्रम में शाहिदुल्लाह कमाल और दरविश रसूली जैसे बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। युवा तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई को भी टीम में शामिल किया गया है, जो भविष्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान ने टीम की घोषणा के दौरान कहा कि पिछले टी20 विश्व कप में टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा था और इस बार एशियाई परिस्थितियों में होने वाले टूर्नामेंट में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में खेली जाने वाली टी20 सीरीज टीम को विश्व कप से पहले खुद को परखने का शानदार मौका देगी।

वहीं, मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा कि गुलबदीन नाइब बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और उनकी वापसी से टीम को अनुभव मिलेगा। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ खिलाड़ियों को बाहर रखना आसान फैसला नहीं था, लेकिन संतुलन को ध्यान में रखते हुए चयन किया गया है।

विश्व कप से पहले अफगानिस्तान टीम यूएई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 19, 21 और 22 जनवरी को तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 मार्च से होगी। अफगानिस्तान को ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, यूएई और कनाडा के साथ रखा गया है। टीम अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नाइब, मोहम्मद नबी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई।

रिजर्व खिलाड़ी: एएम गजनफर, एजाज अहमदजई, जिया उर रहमान शरीफी।

----------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/6954ed5a3d924/article-41646

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.