कर्ज के बोझ में फंसा दंपती बना नकली नोट गिरोह, यूट्यूब से सीखी तरकीब

दुर्ग-भिलाई

On

रायपुर के पति-पत्नी दुर्ग-भिलाई के साप्ताहिक बाजारों में चला रहे थे जाली नोट, मिट्टी लगाकर बनाते थे पुराने जैसे, 1.70 लाख के नकली नोट जब्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नकली नोट चलाने का एक संगठित लेकिन घरेलू स्तर का मामला सामने आया है। कर्ज के दबाव से जूझ रहे रायपुर के एक पति-पत्नी ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखकर साप्ताहिक बाजारों में जाली करेंसी खपानी शुरू कर दी। रानीतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ते हुए 1 लाख 70 हजार रुपए से अधिक के नकली नोट, कलर प्रिंटर और अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी दंपती 500, 200 और 100 रुपए के नकली नोट छापकर दुर्ग जिले के रानीतराई और पाटन जैसे साप्ताहिक बाजारों में छोटे व्यापारियों को निशाना बना रहे थे। शक से बचने के लिए वे नोटों पर मिट्टी लगा देते थे, ताकि वे पुराने और चलन में लगे हुए दिखाई दें। हालांकि, नोटों की खराब प्रिंट क्वालिटी और छूने पर अलग एहसास के कारण व्यापारियों को संदेह हुआ, जिससे पूरा मामला उजागर हो गया।

साप्ताहिक बाजार में खुला राज

यह मामला 29 दिसंबर 2025 को सामने आया, जब रानीतराई साप्ताहिक बाजार में सब्जी विक्रेता तुलेश्वर सोनकर ने 500 रुपए का एक संदिग्ध नोट पुलिस को सौंपा। उन्होंने बताया कि एक पुरुष और महिला ने उनसे 60 रुपए की सब्जी खरीदी और बदले में 500 रुपए का नोट दिया था। बाद में बाजार में नकली नोट चलने की चर्चा होने पर जब उन्होंने गल्ले की जांच की, तो नोट देखने और छूने में नकली प्रतीत हुआ। नोट का नंबर भी संदिग्ध पाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम बाजार पहुंची और संदिग्ध दंपती पर नजर रखी। पूछताछ के दौरान दोनों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं और तलाशी में उनके पास नकली नोट बरामद हुए। इसके बाद अरुण कुमार तुरंग (50) और उनकी पत्नी राखी तुरंग (40), निवासी रायपुर, को गिरफ्तार कर लिया गया।

यूट्यूब से सीखा तरीका, ऑनलाइन मंगवाई मशीन

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने ऑनलाइन कलर फोटो कॉपी मशीन मंगवाई थी। इसी मशीन से वे असली नोट की फोटो कॉपी कर नकली नोट छापते थे। बाद में नोटों को काटकर बाजार में चलाया जाता था। आरोपी अरुण तुरंग ने पूछताछ में स्वीकार किया कि कर्ज बढ़ने के कारण उन्होंने यह रास्ता चुना और यूट्यूब वीडियो देखकर पूरी प्रक्रिया सीखी।

घर से भी बरामद हुए नकली नोट

पुलिस ने रायपुर जिले के मुजगहन स्थित आरोपियों के घर की तलाशी ली, जहां से 1 लाख 65 हजार 300 रुपए के नकली नोट, प्रिंटर और कागज बरामद किए गए। बाजार से जब्त 5200 रुपए को मिलाकर कुल 1 लाख 70 हजार 500 रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने और किन बाजारों में नकली नोट खपाए हैं।

छोटे व्यापारियों को बनाया निशाना

जांच में सामने आया है कि आरोपी जानबूझकर सब्जी मंडी, ठेले और छोटे दुकानदारों को निशाना बनाते थे, ताकि तुरंत शक न हो। पुलिस ने संबंधित व्यापारियों से नकली नोट जब्त कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/6954e5cf1f2a5/article-41636

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.