ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी कर फंसे अनुराग कश्यप, सूरत कोर्ट ने भेजा समन — 7 मई को होना होगा पेश

Bollywod

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला गंभीर होता नजर आ रहा है क्योंकि अब कानूनी कार्रवाई की बात सामने आई है। ब्राह्मण समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते सूरत की एक अदालत ने उन्हें 7 मई 2025 को पेश होने का समन भेजा है। कोर्ट ने साफ किया है कि यदि वे तय तारीख पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

 किस टिप्पणी से मचा बवाल?

पूरा विवाद 16 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर आधारित फिल्म ‘फुले’ की सेंसरशिप को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने जो भाषा प्रयोग की, उसे ब्राह्मण समाज ने अपमानजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उनका बयान वायरल होते ही सोशल मीडिया पर आलोचना की बाढ़ आ गई।

कानूनी शिकंजे में फंसे अनुराग

इस मामले में सूरत के वकील कमलेश रावल ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। रावल ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप पहले भी हिंदू समाज और परंपराओं पर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने 2020 और 2024 में हुए पुराने मामलों का भी हवाला देते हुए कहा कि इस बार माफी नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

माफी से नहीं थमा विवाद

विवाद बढ़ता देख अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा, “गुस्से में मेरी भाषा मर्यादा से बाहर चली गई। ब्राह्मण समुदाय के कई लोग मेरे करीबी हैं, जिनका मैं सम्मान करता हूं। मुझे अपनी टिप्पणी पर पछतावा है और मैं आगे से ज्यादा जिम्मेदारी से व्यवहार करूंगा।”

हालांकि, उनकी माफी भी आग बुझाने में नाकाम रही। कोर्ट ने उन्हें समन जारी कर 7 मई को पेश होने का आदेश दिया है, और समन की प्रति उनके निवास स्थान पर भी भेजी गई है।

मध्य प्रदेश से भी दर्ज हुई शिकायत

इस बीच, मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले अनूप शुक्ला नामक व्यक्ति ने भी अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि निर्देशक का यह बयान समाज में वैमनस्य और घृणा फैलाने वाला है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी कर फंसे अनुराग कश्यप, सूरत कोर्ट ने भेजा समन — 7 मई को होना होगा पेश

Bollywod

 किस टिप्पणी से मचा बवाल?

पूरा विवाद 16 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ, जब अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर आधारित फिल्म ‘फुले’ की सेंसरशिप को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने जो भाषा प्रयोग की, उसे ब्राह्मण समाज ने अपमानजनक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उनका बयान वायरल होते ही सोशल मीडिया पर आलोचना की बाढ़ आ गई।

कानूनी शिकंजे में फंसे अनुराग

इस मामले में सूरत के वकील कमलेश रावल ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। रावल ने आरोप लगाया कि अनुराग कश्यप पहले भी हिंदू समाज और परंपराओं पर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं। उन्होंने 2020 और 2024 में हुए पुराने मामलों का भी हवाला देते हुए कहा कि इस बार माफी नहीं, बल्कि सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

माफी से नहीं थमा विवाद

विवाद बढ़ता देख अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा, “गुस्से में मेरी भाषा मर्यादा से बाहर चली गई। ब्राह्मण समुदाय के कई लोग मेरे करीबी हैं, जिनका मैं सम्मान करता हूं। मुझे अपनी टिप्पणी पर पछतावा है और मैं आगे से ज्यादा जिम्मेदारी से व्यवहार करूंगा।”

हालांकि, उनकी माफी भी आग बुझाने में नाकाम रही। कोर्ट ने उन्हें समन जारी कर 7 मई को पेश होने का आदेश दिया है, और समन की प्रति उनके निवास स्थान पर भी भेजी गई है।

मध्य प्रदेश से भी दर्ज हुई शिकायत

इस बीच, मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाले अनूप शुक्ला नामक व्यक्ति ने भी अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि निर्देशक का यह बयान समाज में वैमनस्य और घृणा फैलाने वाला है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/anurag-kashyap-surat-court-sent-summons-by-commenting-on-brahmin/article-18646

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.