छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा राज्य, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तान मूल के नागरिकों को जल्द ही राज्य छोड़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। राज्य में सभी शॉर्ट वीजा निरस्त कर दिए गए हैं और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के निर्देश दिए गए हैं।

 गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल तक ही वैध रहेंगे, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

तीन दिन में भारत छोड़ने का निर्देश

भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अगले तीन दिनों के भीतर देश छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ में करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिक

सरकारी सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से अधिकांश (करीब 1800) अकेले रायपुर में बसे हुए हैं। ये लोग मुख्य रूप से सिंधी समुदाय से जुड़े हैं। पुलिस द्वारा इन नागरिकों के वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों को दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा के बाद भारत में न रहे।

दीर्घकालिक वीजा धारकों को राहत

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिंदू समुदाय के पाकिस्तान मूल के नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा (Long Term Visa) पर राहत दी जाएगी और उन्हें देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, बिजनेस, मेडिकल या धार्मिक वीजा धारकों को समयसीमा के भीतर भारत छोड़ना अनिवार्य होगा। सार्क वीजा धारकों पर भी निगरानी रखी जा रही है, हालांकि उनकी तत्काल निकासी की आवश्यकता नहीं बताई गई है।

रायपुर में सिंधी समुदाय की बड़ी आबादी

रायपुर के सड्डू, महावीर नगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में पाकिस्तानी मूल के सिंधी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इनमें से कई को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कुछ अब भी नागरिकता प्रक्रिया में हैं। ये लोग आमतौर पर रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या धार्मिक कार्यों के लिए भारत आते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से भारत आने वाले हर व्यक्ति की सख्त निगरानी की जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस वीजा वैधता, नागरिकता स्थिति और गतिविधियों की जांच में जुट गई है ताकि किसी भी तरह की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न हो।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा राज्य, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

Raipur, cg

 गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कूटनीतिक कदम उठाया है। भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल तक ही वैध रहेंगे, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है।

तीन दिन में भारत छोड़ने का निर्देश

भारत सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अगले तीन दिनों के भीतर देश छोड़ने का सख्त निर्देश दिया है। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ में करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिक

सरकारी सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से अधिकांश (करीब 1800) अकेले रायपुर में बसे हुए हैं। ये लोग मुख्य रूप से सिंधी समुदाय से जुड़े हैं। पुलिस द्वारा इन नागरिकों के वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों को दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संपर्क कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा के बाद भारत में न रहे।

दीर्घकालिक वीजा धारकों को राहत

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिंदू समुदाय के पाकिस्तान मूल के नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा (Long Term Visa) पर राहत दी जाएगी और उन्हें देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, बिजनेस, मेडिकल या धार्मिक वीजा धारकों को समयसीमा के भीतर भारत छोड़ना अनिवार्य होगा। सार्क वीजा धारकों पर भी निगरानी रखी जा रही है, हालांकि उनकी तत्काल निकासी की आवश्यकता नहीं बताई गई है।

रायपुर में सिंधी समुदाय की बड़ी आबादी

रायपुर के सड्डू, महावीर नगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में पाकिस्तानी मूल के सिंधी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इनमें से कई को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कुछ अब भी नागरिकता प्रक्रिया में हैं। ये लोग आमतौर पर रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या धार्मिक कार्यों के लिए भारत आते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से भारत आने वाले हर व्यक्ति की सख्त निगरानी की जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस वीजा वैधता, नागरिकता स्थिति और गतिविधियों की जांच में जुट गई है ताकि किसी भी तरह की राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता न हो।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/pakistanis-in-chhattisgarh-will-have-to-leave-the-state-cm/article-18686

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.