शहडोल संभाग में बड़ा धान घोटाला: 4.88 करोड़ का धान गायब, लैम्प्स प्रबंधकों से वसूली की तैयारी

Shahdol

शहडोल संभाग से धान खरीदी में करोड़ों रुपये के घोटाले का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। संभाग के तीन जिलों—शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में गोदाम तक पहुंचते-पहुंचते 4 करोड़ 88 लाख रुपये का धान गायब हो गया। अब इसका खामियाजा संबंधित लैम्प्स समितियों के प्रबंधकों से वसूली कर भरने की तैयारी की जा रही है।

 शहडोल में सबसे बड़ा नुकसान

शहडोल जिले में खरीफ सीजन के दौरान 30,186 किसानों से लगभग 20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जब इस धान का गोदाम में भंडारण करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो पता चला कि करीब 16,000 क्विंटल धान कम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 68 लाख रुपये है। यही नहीं, उमरिया जिले में 2,542 क्विंटल और अनूपपुर में 2,710 क्विंटल धान गायब मिला, जिससे कुल नुकसान 4.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

धान परिवहन में देरी बनी वजह

जांच में खुलासा हुआ कि शासन द्वारा उपार्जन कार्य के लिए नियुक्त नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (एनसीसीएफ) ने समय पर धान का परिवहन नहीं किया। शासन के निर्देशानुसार खरीदी के 72 घंटे के भीतर धान का उठाव जरूरी था, लेकिन एनसीसीएफ की लापरवाही से धान खुले में पड़ा रहा, जिससे सूखने के कारण वजन में भारी कमी आ गई और करोड़ों का नुकसान हो गया।

दोषियों पर होगी कार्रवाई?

शहडोल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने उपायुक्त सहकारिता को पत्र लिखकर लैम्प्स समितियों के प्रबंधकों से वसूली के निर्देश दिए हैं। अब सवाल उठता है कि क्या इस पूरे प्रकरण में केवल समिति प्रबंधकों को ही दोषी ठहराया जाएगा या फिर एनसीसीएफ एजेंसी की लापरवाही पर भी कोई सख्त कार्रवाई होगी? क्या दोषियों तक वास्तव में प्रशासन का डंडा पहुंचेगा या फिर मामला सिर्फ कागजों में निपटा दिया जाएगा?

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Apr 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल संभाग में बड़ा धान घोटाला: 4.88 करोड़ का धान गायब, लैम्प्स प्रबंधकों से वसूली की तैयारी

Shahdol

 शहडोल में सबसे बड़ा नुकसान

शहडोल जिले में खरीफ सीजन के दौरान 30,186 किसानों से लगभग 20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जब इस धान का गोदाम में भंडारण करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो पता चला कि करीब 16,000 क्विंटल धान कम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 68 लाख रुपये है। यही नहीं, उमरिया जिले में 2,542 क्विंटल और अनूपपुर में 2,710 क्विंटल धान गायब मिला, जिससे कुल नुकसान 4.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

धान परिवहन में देरी बनी वजह

जांच में खुलासा हुआ कि शासन द्वारा उपार्जन कार्य के लिए नियुक्त नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन (एनसीसीएफ) ने समय पर धान का परिवहन नहीं किया। शासन के निर्देशानुसार खरीदी के 72 घंटे के भीतर धान का उठाव जरूरी था, लेकिन एनसीसीएफ की लापरवाही से धान खुले में पड़ा रहा, जिससे सूखने के कारण वजन में भारी कमी आ गई और करोड़ों का नुकसान हो गया।

दोषियों पर होगी कार्रवाई?

शहडोल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने उपायुक्त सहकारिता को पत्र लिखकर लैम्प्स समितियों के प्रबंधकों से वसूली के निर्देश दिए हैं। अब सवाल उठता है कि क्या इस पूरे प्रकरण में केवल समिति प्रबंधकों को ही दोषी ठहराया जाएगा या फिर एनसीसीएफ एजेंसी की लापरवाही पर भी कोई सख्त कार्रवाई होगी? क्या दोषियों तक वास्तव में प्रशासन का डंडा पहुंचेगा या फिर मामला सिर्फ कागजों में निपटा दिया जाएगा?

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-paddy-scam-in-shahdol-division-preparations-for-recovery-of/article-18681

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.