'पुष्पा 2' के सामने 'बेबी जॉन' पड़ी हल्की, वरुण धवन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Bollywood NEWS

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने क्रिसमस के दिन 12.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ धीमी शुरुआत की। वहीं 'पुष्पा 2: द रूल' ने अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए कमाए। कन्नड़ फिल्म 'मैक्स' ने अपने पहले दिन 10 करोड़ रुपए की कमाई की।

वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'बेबी जॉन' आखिरकार क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस कमर्शियल एक्शन फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव‌ साथ में स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आए।वहीं क्लाइमेक्स के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो लाइमलाइट में रहा। अब, 'बेबी जॉन' के पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। ओपनिंग डे पर वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। वहीं 'पुष्पा 2: द रूल' ने अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए कमाए और कन्नड़ फिल्म 'मैक्स' ने अपने पहले दिन 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

बेबी जॉन का पहले दिन का कलेक्शन

क्रिसमस का दिन 'बेबी जॉन' के लिए बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रहा है। फिल्म ने पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेबी जॉन ने अपने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में छुट्टियों के मौके पर भी वरुण धवन की एक्शन फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' को पीछे छोड़ पाने में नाकामयाबी रही, जिसने सिनेमाघरों में अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए का बिजनेस कर धूम मचा दी। 'पुष्पा 2' के अलावा 'मुफासा' भी जबरदस्त कलेक्शन करने में लगी हुई है।

बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

एटली की 2016 की तमिल हिट 'थेरी' का रिमेक 'बेबी जॉन' को दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बेबी जॉन' ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म को एटली और प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे ने अपने बैनर ए फॉर एप्पल स्टूडियो, सिने 1 स्टूडियो और जियो स्टूडियो के तहत बनाया है। 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' की क्रिसमस स्क्रीनिंग के साथ-साथ किच्चा सुदीप अभिनीत कन्नड़ एक्शन थ्रिलर 'मैक्स' भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थी।

बेबी जॉन डे 1 हिंदी (2डी) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

बुधवार, 25 दिसंबर, 2024 को बेबी जॉन की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 24.97% थी।

  • सुबह के शो: 13.92%
  • दोपहर के शो: 28.77%
  • शाम के शो: 30.89%
  • रात के शो: 26.28%

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Dec 2024 By दैनिक जागरण

'पुष्पा 2' के सामने 'बेबी जॉन' पड़ी हल्की, वरुण धवन की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Bollywood NEWS

वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म 'बेबी जॉन' आखिरकार क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस कमर्शियल एक्शन फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव‌ साथ में स्क्रीन पर धूम मचाते नजर आए।वहीं क्लाइमेक्स के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो लाइमलाइट में रहा। अब, 'बेबी जॉन' के पहले दिन का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुका है। ओपनिंग डे पर वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। वहीं 'पुष्पा 2: द रूल' ने अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए कमाए और कन्नड़ फिल्म 'मैक्स' ने अपने पहले दिन 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

बेबी जॉन का पहले दिन का कलेक्शन

क्रिसमस का दिन 'बेबी जॉन' के लिए बॉक्स ऑफिस पर मिला-जुला रहा है। फिल्म ने पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेबी जॉन ने अपने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपए कमाए। ऐसे में छुट्टियों के मौके पर भी वरुण धवन की एक्शन फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' को पीछे छोड़ पाने में नाकामयाबी रही, जिसने सिनेमाघरों में अपने 21वें दिन 19.75 करोड़ रुपए का बिजनेस कर धूम मचा दी। 'पुष्पा 2' के अलावा 'मुफासा' भी जबरदस्त कलेक्शन करने में लगी हुई है।

बेबी जॉन का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस

एटली की 2016 की तमिल हिट 'थेरी' का रिमेक 'बेबी जॉन' को दर्शकों से मिला-जुला रिव्यू मिल रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बेबी जॉन' ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म को एटली और प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे ने अपने बैनर ए फॉर एप्पल स्टूडियो, सिने 1 स्टूडियो और जियो स्टूडियो के तहत बनाया है। 'पुष्पा 2' और 'मुफासा' की क्रिसमस स्क्रीनिंग के साथ-साथ किच्चा सुदीप अभिनीत कन्नड़ एक्शन थ्रिलर 'मैक्स' भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थी।

बेबी जॉन डे 1 हिंदी (2डी) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी

बुधवार, 25 दिसंबर, 2024 को बेबी जॉन की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 24.97% थी।

  • सुबह के शो: 13.92%
  • दोपहर के शो: 28.77%
  • शाम के शो: 30.89%
  • रात के शो: 26.28%
https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/baby-john-falls-short-in-front-of-pushpa-2-varun/article-6307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.