भोपाल ड्रग रैकेट: DJ यासीन 25 हजार में करवाता था नशे की पार्टी, फार्म हाउस में होती थी अय्याशी; युवती से रेप का आरोप भी उजागर

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल में चल रहे हाई प्रोफाइल ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश होते ही कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस गिरोह का मास्टरमाइंड डीजे यासीन उर्फ मछली, शहर में ड्रग्स पार्टी का बड़ा आयोजक निकला।

यासीन न केवल नशे की रेव पार्टियों का संचालन करता था, बल्कि फार्म हाउस पर होने वाली इन पार्टियों के लिए प्रति व्यक्ति 10 से 25 हजार रुपए वसूलता था। इसके अलावा ड्रग्स के लिए अलग से पैसे वसूले जाते थे।

फार्म हाउस पर होती थी रातभर नशे और अश्लीलता की महफिल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यासीन पब और क्लब में युवाओं को टारगेट कर पार्टी की योजना बनाता और उन्हें शहर से दूर फार्म हाउस पर ले जाता था। ये जगहें जानबूझकर आबादी से दूर चुनी जाती थीं ताकि कोई शिकायत न हो। यासीन के मोबाइल से कई रेव पार्टी के वीडियो भी पुलिस को मिले हैं।

युवती से रेप कर करता रहा ब्लैकमेल

इस पूरे मामले में एक और गंभीर मामला सामने आया है। एमपी नगर थाना क्षेत्र की सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी के अनुसार, एक युवती ने यासीन पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की यासीन से एक पब में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। आरोपी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर शादी का झांसा देते हुए रेप किया और बाद में उसका शोषण करता रहा।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्त में

यासीन को अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया है। वहीं गिरोह से जुड़े अंशुल सिंह उर्फ भूरी और तौफीक निजामी जैसे अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। तौफीक के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अंशुल को कोर्ट ने 7 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। अंशुल खुद को एक कांग्रेस नेत्री का बेटा बताता है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

क्लब और पब मालिकों पर शिकंजा

क्राइम ब्रांच ने शहर के उन पब-क्लब मालिकों को नोटिस भेजा है, जहां यासीन और उसका गैंग अक्सर आता-जाता था। पुलिस यह जांच रही है कि कहीं इन संस्थानों के स्टाफ की मिलीभगत तो नहीं थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल ड्रग रैकेट: DJ यासीन 25 हजार में करवाता था नशे की पार्टी, फार्म हाउस में होती थी अय्याशी; युवती से रेप का आरोप भी उजागर

Bhopal, MP

यासीन न केवल नशे की रेव पार्टियों का संचालन करता था, बल्कि फार्म हाउस पर होने वाली इन पार्टियों के लिए प्रति व्यक्ति 10 से 25 हजार रुपए वसूलता था। इसके अलावा ड्रग्स के लिए अलग से पैसे वसूले जाते थे।

फार्म हाउस पर होती थी रातभर नशे और अश्लीलता की महफिल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यासीन पब और क्लब में युवाओं को टारगेट कर पार्टी की योजना बनाता और उन्हें शहर से दूर फार्म हाउस पर ले जाता था। ये जगहें जानबूझकर आबादी से दूर चुनी जाती थीं ताकि कोई शिकायत न हो। यासीन के मोबाइल से कई रेव पार्टी के वीडियो भी पुलिस को मिले हैं।

युवती से रेप कर करता रहा ब्लैकमेल

इस पूरे मामले में एक और गंभीर मामला सामने आया है। एमपी नगर थाना क्षेत्र की सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी के अनुसार, एक युवती ने यासीन पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की यासीन से एक पब में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। आरोपी ने फाइव स्टार होटल में बुलाकर शादी का झांसा देते हुए रेप किया और बाद में उसका शोषण करता रहा।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई आरोपी गिरफ्त में

यासीन को अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया है। वहीं गिरोह से जुड़े अंशुल सिंह उर्फ भूरी और तौफीक निजामी जैसे अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। तौफीक के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अंशुल को कोर्ट ने 7 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। अंशुल खुद को एक कांग्रेस नेत्री का बेटा बताता है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

क्लब और पब मालिकों पर शिकंजा

क्राइम ब्रांच ने शहर के उन पब-क्लब मालिकों को नोटिस भेजा है, जहां यासीन और उसका गैंग अक्सर आता-जाता था। पुलिस यह जांच रही है कि कहीं इन संस्थानों के स्टाफ की मिलीभगत तो नहीं थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal-drug-racket-dj-yasin-used-to-get-drug-added/article-29852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.