महाराणा प्रताप स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त, स्टेयरिंग फेल होने से हादसा; 12 बच्चे घायल

Narmadapuram, MP

मंगलवार सुबह नर्मदापुरम जिले के रोहना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब महाराणा प्रताप हायर सेकेंडरी स्कूल की बस का स्टेयरिंग अचानक जाम हो गया।

 हादसा सुबह करीब 9:30 बजे नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर हुआ, जहां बस सड़क से उतरकर खेत की ओर जा फिसली। इस हादसे में करीब 12 बच्चे घायल हुए हैं, जबकि बस में कुल 20 से अधिक छात्र सवार थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों की मदद की। इसके बाद पास में ही मौजूद दूसरी स्कूल बस की सहायता से सभी घायलों को तुरंत नर्मदा अस्पताल, नर्मदापुरम ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की जांच शुरू
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से हादसा होना सामने आया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बस में सवार जिन बच्चों को चोटें आई हैं, उनमें साहिल पटेल, अंशिका, कार्तिका, काशिक चौरे, रागिनी पटेल और आरुषि बरखने के नाम प्रमुख हैं।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल
इस घटना ने स्कूल बसों की तकनीकी जांच और मेंटेनेंस को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन को और सतर्क रहना चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

महाराणा प्रताप स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त, स्टेयरिंग फेल होने से हादसा; 12 बच्चे घायल

Narmadapuram, MP

 हादसा सुबह करीब 9:30 बजे नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर हुआ, जहां बस सड़क से उतरकर खेत की ओर जा फिसली। इस हादसे में करीब 12 बच्चे घायल हुए हैं, जबकि बस में कुल 20 से अधिक छात्र सवार थे।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों की मदद की। इसके बाद पास में ही मौजूद दूसरी स्कूल बस की सहायता से सभी घायलों को तुरंत नर्मदा अस्पताल, नर्मदापुरम ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की जांच शुरू
एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच में स्टेयरिंग लॉक होने की वजह से हादसा होना सामने आया है। घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बस में सवार जिन बच्चों को चोटें आई हैं, उनमें साहिल पटेल, अंशिका, कार्तिका, काशिक चौरे, रागिनी पटेल और आरुषि बरखने के नाम प्रमुख हैं।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल
इस घटना ने स्कूल बसों की तकनीकी जांच और मेंटेनेंस को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन को और सतर्क रहना चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/maharana-pratap-school-bus-crashed-due-to-accident-failure-12/article-29863

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.