शहडोल के भारती टावर में भीषण आग, 12 से ज्यादा दुकानें खाक; दो करोड़ का नुकसान

Shahdol, MP

शहर के व्यस्त गांधी चौक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भयावह अग्निकांड ने सबको दहला दिया। भारती टावर परिसर में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में भारतीय प्रेस, हरियाणा हैंडलूम समेत एक दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठान आ गए। इस हादसे में अनुमानतः 1 से 2 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह जब लोगों ने दुकानों से धुआं उठता देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसने कुछ ही मिनटों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। टावर के ऊपर होटल में ठहरे लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया, जिससे किसी जान की हानि नहीं हुई।

दमकल देर से पहुंची, हालात हुए बेकाबू

आग बुझाने के लिए नगर पालिका की दमकल गाड़ी सबसे पहले पहुंची, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग को काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद अन्य इलाकों से अतिरिक्त दमकलें बुलाई गईं। बावजूद इसके, राहत कार्यों में काफी समय लग गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, प्रशासन जांच में जुटा

फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

व्यापारियों ने उठाई मुआवजे की मांग

घटनास्थल पर पहुंचे व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि दमकल समय पर और पर्याप्त संख्या में पहुंचती, तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती। प्रभावित दुकानदारों ने तात्कालिक मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है।

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल के भारती टावर में भीषण आग, 12 से ज्यादा दुकानें खाक; दो करोड़ का नुकसान

Shahdol, MP

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह जब लोगों ने दुकानों से धुआं उठता देखा, तो इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि उसने कुछ ही मिनटों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। टावर के ऊपर होटल में ठहरे लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया, जिससे किसी जान की हानि नहीं हुई।

दमकल देर से पहुंची, हालात हुए बेकाबू

आग बुझाने के लिए नगर पालिका की दमकल गाड़ी सबसे पहले पहुंची, लेकिन संसाधनों की कमी के चलते आग को काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद अन्य इलाकों से अतिरिक्त दमकलें बुलाई गईं। बावजूद इसके, राहत कार्यों में काफी समय लग गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, प्रशासन जांच में जुटा

फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

व्यापारियों ने उठाई मुआवजे की मांग

घटनास्थल पर पहुंचे व्यापारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि दमकल समय पर और पर्याप्त संख्या में पहुंचती, तो इतनी बड़ी क्षति नहीं होती। प्रभावित दुकानदारों ने तात्कालिक मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है।

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी है और राहत-बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fierce-fire-in-shahdols-bharti-tower-more-than-12-shops/article-29850

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.