एमपी में आज: विधानसभा में मेट्रोपॉलिटन विधेयक पर बहस, जनशताब्दी अब मदन महल से, एम्स भोपाल को नया डायरेक्टर

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में आज का दिन राजनीति, रेल और स्वास्थ्य क्षेत्र के अहम फैसलों से भरा हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज विधानसभा में कैबिनेट बैठक होगी। वहीं, मेट्रोपॉलिटन नियोजन विधेयक सहित कई अहम बिलों पर चर्चा होने जा रही है। साथ ही जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की जा रही है। भोपाल एम्स को नया कार्यकारी निदेशक भी मिला है।

 विधानसभा में आज मेट्रोपॉलिटन विकास विधेयक पर होगी चर्चा

विधानसभा में आज मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेयक को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सदन में प्रस्तुत करेंगे। इस पर करीब 2 घंटे की चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा निम्नलिखित संशोधन विधेयकों पर बहस होगी:

  • कारखाना संशोधन विधेयक

  • दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक

  • भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक

  • रजिस्ट्री संशोधन विधेयक

  • जन विश्वास, मोटरयान कराधान, माध्यस्थम और विधिक सहायता संशोधन विधेयक

विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए जाएंगे, जिसमें फर्जी नियुक्ति और ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ के मुद्दे शामिल हैं।

 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी अब मदन महल से चलेगी

12 अगस्त से जबलपुर की बजाय मदन महल रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा को देखते हुए की जा रही है। हालांकि, ट्रेन के समय और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 एम्स भोपाल को मिला नया कार्यकारी निदेशक

एम्स दरभंगा के कार्यपालक निदेशक डॉ. माधवानंद को अब एम्स भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पूर्व निदेशक डॉ. अजय सिंह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए निदेशक की स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

 मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधानसभा बैठक की अध्यक्षता के बाद आज निम्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे:

  • पूर्व सीएम द्वारका प्रसाद मिश्रा की जयंती पर श्रद्धांजलि (10:30 बजे)

  • स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2027 कार्यक्रम (दोपहर 1:30 बजे)

  • विश्वसनीयता का एक वर्ष कार्यक्रम (शाम 5 बजे, कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर)

  • मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह (शाम 6 बजे, रविंद्र भवन)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में आज: विधानसभा में मेट्रोपॉलिटन विधेयक पर बहस, जनशताब्दी अब मदन महल से, एम्स भोपाल को नया डायरेक्टर

BHOPAL, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज विधानसभा में कैबिनेट बैठक होगी। वहीं, मेट्रोपॉलिटन नियोजन विधेयक सहित कई अहम बिलों पर चर्चा होने जा रही है। साथ ही जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस को लेकर भी नई व्यवस्था लागू की जा रही है। भोपाल एम्स को नया कार्यकारी निदेशक भी मिला है।

 विधानसभा में आज मेट्रोपॉलिटन विकास विधेयक पर होगी चर्चा

विधानसभा में आज मध्यप्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेयक को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सदन में प्रस्तुत करेंगे। इस पर करीब 2 घंटे की चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा निम्नलिखित संशोधन विधेयकों पर बहस होगी:

  • कारखाना संशोधन विधेयक

  • दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक

  • भारतीय स्टांप संशोधन विधेयक

  • रजिस्ट्री संशोधन विधेयक

  • जन विश्वास, मोटरयान कराधान, माध्यस्थम और विधिक सहायता संशोधन विधेयक

विधानसभा में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लिए जाएंगे, जिसमें फर्जी नियुक्ति और ऐतिहासिक धरोहर से छेड़छाड़ के मुद्दे शामिल हैं।

 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी अब मदन महल से चलेगी

12 अगस्त से जबलपुर की बजाय मदन महल रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा को देखते हुए की जा रही है। हालांकि, ट्रेन के समय और स्टॉपेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 एम्स भोपाल को मिला नया कार्यकारी निदेशक

एम्स दरभंगा के कार्यपालक निदेशक डॉ. माधवानंद को अब एम्स भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पूर्व निदेशक डॉ. अजय सिंह का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए निदेशक की स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

 मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधानसभा बैठक की अध्यक्षता के बाद आज निम्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे:

  • पूर्व सीएम द्वारका प्रसाद मिश्रा की जयंती पर श्रद्धांजलि (10:30 बजे)

  • स्वर्णिम मध्य प्रदेश विजन 2027 कार्यक्रम (दोपहर 1:30 बजे)

  • विश्वसनीयता का एक वर्ष कार्यक्रम (शाम 5 बजे, कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर)

  • मध्य प्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह (शाम 6 बजे, रविंद्र भवन)

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/debate-on-metropolitan-bill-in-assembly-today-in-mp/article-29842

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.