ग्वालियर-मुरैना में आज बारिश का अलर्ट, फिर सक्रिय होगा मानसून

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इस साल मानसून मेहरबान है। अब तक प्रदेश में औसतन 28.6 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 47% ज्यादा है। बारिश का यह आंकड़ा सालाना कोटे का 77% तक पहुंच चुका है। हालांकि, आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, ऐसे में हल्की बारिश का ही सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह से एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो महीने के अंत तक जारी रह सकता है। फिलहाल, ग्वालियर और मुरैना जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी एमपी में ज्यादा, पश्चिम में कम बारिश

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश (जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा संभाग) में औसत से 51% अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम) में 43% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

रक्षाबंधन पर कम, स्वतंत्रता दिवस पर तेज बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 अगस्त तक मौसम स्थिर रहेगा, रक्षाबंधन पर तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के आसपास प्रदेश के कई हिस्सों में तेज वर्षा हो सकती है।

मानसून की मार : दो महीने में 275 मौतें, हजारों मकान क्षतिग्रस्त

विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, जून-जुलाई में मानसूनी आपदाओं के कारण 275 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 1657 पशुओं की मौत, RRDA की 254 सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त, 293 मकान पूरी तरह ढहे और 3,687 मकान आंशिक रूप से टूटे हैं। कुल 3,980 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

गुना में सबसे ज्यादा 45.8 इंच बारिश

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश गुना (45.8 इंच), निवाड़ी (45.1 इंच), मंडला और टीकमगढ़ (44 इंच), तथा अशोकनगर (42 इंच) में दर्ज की गई है।

कम बारिश वाले जिले

वहीं, इंदौर (11 इंच), बुरहानपुर (11.1), बड़वानी (11.5), खरगोन (11.8) और खंडवा (12.8) में अब तक सबसे कम बारिश हुई है।

भोपाल में अगस्त का बारिश रिकॉर्ड

भोपाल में अगस्त माह में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड साल 2006 का है, जब 14 अगस्त को 24 घंटे में 12 इंच से अधिक बारिश हुई थी। उस वर्ष पूरे अगस्त में 35 इंच बारिश दर्ज हुई थी।
बीते वर्षों में 2015 और 2022 में भी 30 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

  • दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है

  • ग्वालियर-मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर-मुरैना में आज बारिश का अलर्ट, फिर सक्रिय होगा मानसून

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इस साल मानसून मेहरबान है। अब तक प्रदेश में औसतन 28.6 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 47% ज्यादा है। बारिश का यह आंकड़ा सालाना कोटे का 77% तक पहुंच चुका है। हालांकि, आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, ऐसे में हल्की बारिश का ही सिलसिला जारी रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह से एक बार फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो महीने के अंत तक जारी रह सकता है। फिलहाल, ग्वालियर और मुरैना जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी एमपी में ज्यादा, पश्चिम में कम बारिश

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, पूर्वी मध्यप्रदेश (जबलपुर, सागर, शहडोल, रीवा संभाग) में औसत से 51% अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश (भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम) में 43% अधिक बारिश दर्ज की गई है।

रक्षाबंधन पर कम, स्वतंत्रता दिवस पर तेज बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने बताया है कि 10 अगस्त तक मौसम स्थिर रहेगा, रक्षाबंधन पर तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के आसपास प्रदेश के कई हिस्सों में तेज वर्षा हो सकती है।

मानसून की मार : दो महीने में 275 मौतें, हजारों मकान क्षतिग्रस्त

विधानसभा में पेश आंकड़ों के मुताबिक, जून-जुलाई में मानसूनी आपदाओं के कारण 275 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 1657 पशुओं की मौत, RRDA की 254 सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त, 293 मकान पूरी तरह ढहे और 3,687 मकान आंशिक रूप से टूटे हैं। कुल 3,980 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

गुना में सबसे ज्यादा 45.8 इंच बारिश

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश गुना (45.8 इंच), निवाड़ी (45.1 इंच), मंडला और टीकमगढ़ (44 इंच), तथा अशोकनगर (42 इंच) में दर्ज की गई है।

कम बारिश वाले जिले

वहीं, इंदौर (11 इंच), बुरहानपुर (11.1), बड़वानी (11.5), खरगोन (11.8) और खंडवा (12.8) में अब तक सबसे कम बारिश हुई है।

भोपाल में अगस्त का बारिश रिकॉर्ड

भोपाल में अगस्त माह में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड साल 2006 का है, जब 14 अगस्त को 24 घंटे में 12 इंच से अधिक बारिश हुई थी। उस वर्ष पूरे अगस्त में 35 इंच बारिश दर्ज हुई थी।
बीते वर्षों में 2015 और 2022 में भी 30 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी

  • दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है

  • ग्वालियर-मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-monsoon-will-be-active-again-in-gwalior-morena-today/article-29840

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.