"बिग बॉस" और "खतरों के खिलाड़ी" के फैंस के लिए बुरी खबर? इस साल नहीं लौट सकते नए सीजन!

Bollywood NEWS

टीवी की दुनिया के दो सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित रियलिटी शोज़ — बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी — को लेकर इस बार फैंस को निराशा का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इन पॉपुलर शोज़ के नए सीजन इस साल या तो नहीं आएंगे या फिर आने में काफी देरी हो सकती है।

बता दें कि बिग बॉस को हर साल सलमान खान और खतरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं, और दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन दोनों रियलिटी शोज़ को बनाने वाली प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी बनिजय एशिया (जो पहले एंडेमोल इंडिया के नाम से जानी जाती थी), इन प्रोजेक्ट्स से पीछे हट गई है

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बनिजय एशिया ने कलर्स चैनल को एक आधिकारिक ईमेल भेजकर यह सूचित किया है कि वह अब इन शोज़ के साथ आगे नहीं बढ़ेगा। इस फैसले से जहां दर्शक चौंक गए हैं, वहीं इन शोज़ से जुड़े कई कलाकार और टीम मेंबर्स भी असमंजस में हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस की शुरुआत पहले सोनी टीवी से हुई थी, जो बाद में कलर्स टीवी पर शिफ्ट हो गया। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर प्रोडक्शन हाउस ने हाथ खींच लिया तो शायद ये शोज़ फिर से पुराने प्लेटफॉर्म पर लौट सकते हैं — लेकिन इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दर्शकों के पसंदीदा ये शोज़ इस साल वापस आएंगे या इंतज़ार और लंबा होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2025 By दैनिक जागरण

"बिग बॉस" और "खतरों के खिलाड़ी" के फैंस के लिए बुरी खबर? इस साल नहीं लौट सकते नए सीजन!

Bollywood NEWS

बता दें कि बिग बॉस को हर साल सलमान खान और खतरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं, और दोनों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन दोनों रियलिटी शोज़ को बनाने वाली प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी बनिजय एशिया (जो पहले एंडेमोल इंडिया के नाम से जानी जाती थी), इन प्रोजेक्ट्स से पीछे हट गई है

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बनिजय एशिया ने कलर्स चैनल को एक आधिकारिक ईमेल भेजकर यह सूचित किया है कि वह अब इन शोज़ के साथ आगे नहीं बढ़ेगा। इस फैसले से जहां दर्शक चौंक गए हैं, वहीं इन शोज़ से जुड़े कई कलाकार और टीम मेंबर्स भी असमंजस में हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस की शुरुआत पहले सोनी टीवी से हुई थी, जो बाद में कलर्स टीवी पर शिफ्ट हो गया। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर प्रोडक्शन हाउस ने हाथ खींच लिया तो शायद ये शोज़ फिर से पुराने प्लेटफॉर्म पर लौट सकते हैं — लेकिन इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दर्शकों के पसंदीदा ये शोज़ इस साल वापस आएंगे या इंतज़ार और लंबा होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bad-news-for-the-fans-of-bigg-boss-and-khatron/article-17589

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.