कोलकाता में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी मॉडल गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

Bollywood

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बांग्लादेशी मॉडल को अवैध रूप से भारत में रहने और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 पुलिस की एंटी-राउडी स्क्वाड ने जादवपुर इलाके में छापेमारी कर इस महिला को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार युवती की पहचान 24 वर्षीय शांता पॉल के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश की रहने वाली है और वर्ष 2024 से कोलकाता में एक पुरुष के साथ किराए के मकान में रह रही थी। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे 8 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस ने उसकी तलाशी में बांग्लादेशी पासपोर्ट, रीजेंट एयरवेज का स्टाफ कार्ड, ढाका बोर्ड का परीक्षा प्रवेश पत्र, और दो अलग-अलग पते वाले आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

शांता पॉल सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रही है और वहां खुद को मॉडल और एंकर बताती है। जांच में सामने आया कि वह बांग्लादेश में टीवी एंकर और अभिनेत्री रह चुकी है और उसने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया है।

इस घटना ने भारत में फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क और बॉर्डर सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एक विदेशी नागरिक को कैसे भारत के संवेदनशील सरकारी दस्तावेज जारी किए गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोलकाता में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी मॉडल गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

Bollywood

 पुलिस की एंटी-राउडी स्क्वाड ने जादवपुर इलाके में छापेमारी कर इस महिला को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार युवती की पहचान 24 वर्षीय शांता पॉल के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश की रहने वाली है और वर्ष 2024 से कोलकाता में एक पुरुष के साथ किराए के मकान में रह रही थी। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उसे 8 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस ने उसकी तलाशी में बांग्लादेशी पासपोर्ट, रीजेंट एयरवेज का स्टाफ कार्ड, ढाका बोर्ड का परीक्षा प्रवेश पत्र, और दो अलग-अलग पते वाले आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

शांता पॉल सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रही है और वहां खुद को मॉडल और एंकर बताती है। जांच में सामने आया कि वह बांग्लादेश में टीवी एंकर और अभिनेत्री रह चुकी है और उसने कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया है।

इस घटना ने भारत में फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क और बॉर्डर सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि एक विदेशी नागरिक को कैसे भारत के संवेदनशील सरकारी दस्तावेज जारी किए गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bangladeshi-model-arrested-illegally-in-kolkata-arrested-fake-documents-also/article-29436

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.