बालाघाट में दो बाइक की टक्कर से तीन की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Balaghat, MP

जिले के बालाघाट-गोंदिया हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 18 वर्षीय युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

 हादसा मंगोली धड़ी गांव के पास पुलिया पर हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

हादसे में ITI छात्र गंभीर घायल

जानकारी के मुताबिक, किरनापुर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी गौरव कामड़े (आईटीआई छात्र) और 19 वर्षीय कुणाल वैद्य बाइक से खारा से रजेगांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। कुणाल वैद्य और दूसरी बाइक सवार ऋषभ (पिता नंदकिशोर) की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव और ऋषभ का एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में एक और मौत, एक की पहचान अज्ञात

घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऋषभ के साथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती गौरव की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतक ऋषभ के साथी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। कुछ स्थानीय लोग उसे कर्नाटक या पश्चिम बंगाल का निवासी बता रहे हैं।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए, जांच जारी

कुणाल और ऋषभ के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए किरनापुर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अज्ञात युवक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट में दो बाइक की टक्कर से तीन की मौत, एक युवक गंभीर घायल

Balaghat, MP

 हादसा मंगोली धड़ी गांव के पास पुलिया पर हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है।

हादसे में ITI छात्र गंभीर घायल

जानकारी के मुताबिक, किरनापुर थाना क्षेत्र के खारा गांव निवासी गौरव कामड़े (आईटीआई छात्र) और 19 वर्षीय कुणाल वैद्य बाइक से खारा से रजेगांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। कुणाल वैद्य और दूसरी बाइक सवार ऋषभ (पिता नंदकिशोर) की मौके पर ही मौत हो गई। गौरव और ऋषभ का एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में एक और मौत, एक की पहचान अज्ञात

घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ऋषभ के साथी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती गौरव की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मृतक ऋषभ के साथी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। कुछ स्थानीय लोग उसे कर्नाटक या पश्चिम बंगाल का निवासी बता रहे हैं।

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए, जांच जारी

कुणाल और ऋषभ के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए किरनापुर अस्पताल भेजा गया है, जबकि अज्ञात युवक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/three-killed-in-two-bike-collisions-in-balaghat-one-youth/article-29535

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.