रायगढ़ हत्याकांड: 'वो बच जाता तो हमें जिंदा नहीं छोड़ता', सुपारी लेकर मार डाला ग्राम सचिव को

Raigarh, CG

कांग्रेस के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के भाई और ग्राम सचिव जयपाल सिंह सिदार की हत्या की गुत्थी अब लगभग सुलझ गई है।

 पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह एक सुपारी किलिंग थी, जिसमें हत्या की साजिश रायगढ़ जेल में बंद एक अपराधी शिव साहू ने रची थी। हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। जयपाल की सड़ी-गली लाश 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल से बरामद हुई थी।

इस सनसनीखेज मर्डर केस में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें से दो कॉलेज छात्र हैं। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि हत्यारों को यह तक नहीं पता था कि जिस व्यक्ति को वे मारने जा रहे हैं, वह पूर्व विधायक का भाई है। हत्या के बाद आरोपियों ने वीडियो में कहा, "अगर जयपाल बच जाता, तो हमें जिंदा नहीं छोड़ता।"

कैसे रची गई साजिश?

2022 में हत्या के आरोप में जेल में बंद शिव साहू को जयपाल सिंह पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने जेल से ही हत्या की साजिश रच डाली और बाहर मौजूद साथियों को जयपाल की हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी, जिसमें 10 हजार एडवांस दिए गए थे।

7 जुलाई को जयपाल लापता हुआ था। पहले मामला गुमशुदगी का समझा गया, लेकिन सिसरिंगा जंगल में शव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई।

हत्या के बाद गांजा बेचने का प्लान

एक आरोपी शुभम गुप्ता ने पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या के बाद जयपाल की कार का उपयोग गांजा बेचने में किया जाना था, जिससे पैसे कमाए जा सकें। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी तरह की तस्करी से जुड़े सबूत नहीं मिले हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पहले से जेल में

मुख्य आरोपी शुभम गुप्ता, मदन गोपाल और कमलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने मिलकर जयपाल की गला घोंटकर हत्या की और फिर जंगल में फेंक दिया। मास्टरमाइंड शिव साहू पहले से ही एक अलग हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ हत्याकांड: 'वो बच जाता तो हमें जिंदा नहीं छोड़ता', सुपारी लेकर मार डाला ग्राम सचिव को

Raigarh, CG

 पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह एक सुपारी किलिंग थी, जिसमें हत्या की साजिश रायगढ़ जेल में बंद एक अपराधी शिव साहू ने रची थी। हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। जयपाल की सड़ी-गली लाश 23 दिन बाद सिसरिंगा घाटी के जंगल से बरामद हुई थी।

इस सनसनीखेज मर्डर केस में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें से दो कॉलेज छात्र हैं। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि हत्यारों को यह तक नहीं पता था कि जिस व्यक्ति को वे मारने जा रहे हैं, वह पूर्व विधायक का भाई है। हत्या के बाद आरोपियों ने वीडियो में कहा, "अगर जयपाल बच जाता, तो हमें जिंदा नहीं छोड़ता।"

कैसे रची गई साजिश?

2022 में हत्या के आरोप में जेल में बंद शिव साहू को जयपाल सिंह पर अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने जेल से ही हत्या की साजिश रच डाली और बाहर मौजूद साथियों को जयपाल की हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी, जिसमें 10 हजार एडवांस दिए गए थे।

7 जुलाई को जयपाल लापता हुआ था। पहले मामला गुमशुदगी का समझा गया, लेकिन सिसरिंगा जंगल में शव मिलने के बाद हत्या की पुष्टि हुई।

हत्या के बाद गांजा बेचने का प्लान

एक आरोपी शुभम गुप्ता ने पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या के बाद जयपाल की कार का उपयोग गांजा बेचने में किया जाना था, जिससे पैसे कमाए जा सकें। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी तरह की तस्करी से जुड़े सबूत नहीं मिले हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पहले से जेल में

मुख्य आरोपी शुभम गुप्ता, मदन गोपाल और कमलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों ने मिलकर जयपाल की गला घोंटकर हत्या की और फिर जंगल में फेंक दिया। मास्टरमाइंड शिव साहू पहले से ही एक अलग हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/if-he-would-have-survived-the-raigad-murder-case-he/article-29547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.