- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- युवक की रॉक गार्डन में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था
युवक की रॉक गार्डन में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था
Raigarh, CG
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन में एक युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सचिन कुमार साह के रूप में हुई है, जो मूलतः बिहार का निवासी था और इन दिनों रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में अपने जीजा के साथ रह रहा था। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
घटना शुक्रवार की सुबह की है, जब सचिन अपने 8-10 दोस्तों के साथ बाइक से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
दोस्तों को जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद उसकी लाश पानी में मिली। तत्काल घटना की सूचना खरसिया थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना पिकनिक के दौरान लापरवाही और सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी की ओर इशारा करती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए