- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मऊगंज में गौशाला में आग, एक गाय की दर्दनाक मौत
मऊगंज में गौशाला में आग, एक गाय की दर्दनाक मौत
Mauganj, MP
नईगढ़ी थाना अंतर्गत रिमारी बरैयान गांव में गुरुवार देर रात एक गौशाला में अचानक आग लग गई, जिससे एक साहिवाल नस्ल की गाय की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरी जर्सी नस्ल की गाय बुरी तरह झुलस गई है।
पीड़ित पशुपालक विश्वनाथ चौरसिया ने आशंका जताई है कि यह आगजनी की घटना सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध है।
घटना रात लगभग 3 बजे की बताई जा रही है, जब झोपड़ी से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जैसे ही गांव के लोग और परिवार मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरे गौशाला को अपनी चपेट में ले चुकी थी। बांस और बल्ली से बनी इस झोपड़ी में खाद भी रखी हुई थी, जिससे आग और तेज फैल गई।
पीड़ित चौरसिया का कहना है कि गौशाला में बिजली कनेक्शन नहीं है, इसलिए शॉर्ट सर्किट की संभावना न के बराबर है। उन्होंने घटना को लेकर नईगढ़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई है और इस संदिग्ध आगजनी की जांच की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए