जेट फ्यूल की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी! हवाई सफर हो सकता है महंगा, एयर फेयर बढ़ने की आशंका

Business

देश में हवाई यात्रा करने वालों को जल्द ही अपनी जेब पर अतिरिक्त बोझ महसूस हो सकता है।

वजह है जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार दूसरे महीने हुआ इजाफा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की दरें बढ़ गई हैं।

 क्यों महंगा हो रहा है जेट फ्यूल?

पिछले कुछ सप्ताहों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 7% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं मिडिल ईस्ट में जारी संकट, खासकर इजराइल और पड़ोसी देशों के बीच तनाव और पाक एयरस्पेस का अब भी बंद रहना, एयरलाइंस को लंबे रूट अपनाने पर मजबूर कर रहा है। इन सबका सीधा असर फ्यूल कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि किसी भी एयरलाइन की कुल लागत में जेट फ्यूल की हिस्सेदारी लगभग 40% होती है।

डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए बढ़ी दरें:

शहर नई कीमत (₹/किलोलीटर) बढ़ोतरी (₹) दो महीने में कुल इजाफा
दिल्ली ₹92,021.93 ₹2,677.88 ₹8,949.38
कोलकाता ₹95,164.90 ₹2,638.81 ₹9,112.33
मुंबई ₹86,077.14 ₹2,527.91 ₹8,474.41
चेन्नई ₹95,512.26 ₹2,806.52 ₹9,409.01

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी बढ़े रेट्स:

शहर नई कीमत ($/किलोलीटर) बढ़ोतरी ($) दो महीने में कुल इजाफा
दिल्ली $813.72 $18.40 $63.46
कोलकाता $853.14 $18.41 $64.54
चेन्नई $809.22 $18.41 $63.74
मुंबई $813.49 $18.39 $63.04

 क्या बढ़ेगा हवाई सफर का किराया?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति रही, तो एयरलाइंस को हवाई किराए (Airfare) में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। घरेलू यात्रियों से लेकर इंटरनेशनल रूट्स तक, टिकट की कीमतें ऊपर जा सकती हैं।

देश में हवाई यात्रा पहले ही मौसम और त्योहारों के कारण महंगी हो जाती है, ऐसे में फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी यात्रियों के लिए और परेशानी ला सकती है। अगर आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि टिकट जल्द बुक करना ही समझदारी हो!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

जेट फ्यूल की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी! हवाई सफर हो सकता है महंगा, एयर फेयर बढ़ने की आशंका

Business

वजह है जेट फ्यूल की कीमतों में लगातार दूसरे महीने हुआ इजाफा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की दरें बढ़ गई हैं।

 क्यों महंगा हो रहा है जेट फ्यूल?

पिछले कुछ सप्ताहों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 7% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं मिडिल ईस्ट में जारी संकट, खासकर इजराइल और पड़ोसी देशों के बीच तनाव और पाक एयरस्पेस का अब भी बंद रहना, एयरलाइंस को लंबे रूट अपनाने पर मजबूर कर रहा है। इन सबका सीधा असर फ्यूल कॉस्ट और ऑपरेशनल खर्च पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि किसी भी एयरलाइन की कुल लागत में जेट फ्यूल की हिस्सेदारी लगभग 40% होती है।

डॉमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए बढ़ी दरें:

शहर नई कीमत (₹/किलोलीटर) बढ़ोतरी (₹) दो महीने में कुल इजाफा
दिल्ली ₹92,021.93 ₹2,677.88 ₹8,949.38
कोलकाता ₹95,164.90 ₹2,638.81 ₹9,112.33
मुंबई ₹86,077.14 ₹2,527.91 ₹8,474.41
चेन्नई ₹95,512.26 ₹2,806.52 ₹9,409.01

इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी बढ़े रेट्स:

शहर नई कीमत ($/किलोलीटर) बढ़ोतरी ($) दो महीने में कुल इजाफा
दिल्ली $813.72 $18.40 $63.46
कोलकाता $853.14 $18.41 $64.54
चेन्नई $809.22 $18.41 $63.74
मुंबई $813.49 $18.39 $63.04

 क्या बढ़ेगा हवाई सफर का किराया?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही स्थिति रही, तो एयरलाइंस को हवाई किराए (Airfare) में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। घरेलू यात्रियों से लेकर इंटरनेशनल रूट्स तक, टिकट की कीमतें ऊपर जा सकती हैं।

देश में हवाई यात्रा पहले ही मौसम और त्योहारों के कारण महंगी हो जाती है, ऐसे में फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी यात्रियों के लिए और परेशानी ला सकती है। अगर आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि टिकट जल्द बुक करना ही समझदारी हो!

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/jet-fuel-prices-increase-for-the-second-time-air-travel/article-29456

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.