रतलाम में असिस्टेंट कमांडेंट ने की आत्महत्या की कोशिश, 50 डिप्रेशन की गोलियां खाईं; अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप

Ratlam, MP

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित 24वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट रामबाबू पाठक ने शुक्रवार को डिप्रेशन की 50 गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

 उन्हें परिजनों द्वारा पहले स्थानीय क्लिनिक और फिर रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया।

परिवार का आरोप—सीनियर अफसरों की प्रताड़ना बनी वजह

रामबाबू की बेटी मुस्कान और पत्नी ने आरोप लगाया है कि बटालियन में तैनात कुछ वरिष्ठ अधिकारी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना है कि लंबे समय से रामबाबू डिप्रेशन का इलाज ले रहे थे और डॉक्टर ने भी ड्यूटी से आराम की सलाह दी थी, जिसे अफसरों ने नजरअंदाज किया।

बेटी मुस्कान के अनुसार, उनके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने कहा, "अब मैं नहीं काम करना चाहता, थक गया हूं।"

हर बार कहते थे—‘लाइफ खत्म कर लूंगा’

परिजनों ने बताया कि रामबाबू पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान थे और विभागीय दबाव के चलते कई बार आत्महत्या की बातें करते थे। 2020 से उनका मानसिक उपचार चल रहा था। पिछले एक सप्ताह से उनकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी।

बिना गलती के जांच, खराब की गई ACR

परिवार का आरोप है कि रामबाबू के खिलाफ 23वीं बटालियन में बिना किसी गलती के विभागीय जांच की गई थी, जिसमें बाद में उन्हें क्लीनचिट मिली। इसके बावजूद वर्तमान बटालियन में उन्हें फिर मानसिक रूप से परेशान किया गया। बेटी मुस्कान का दावा है कि जानबूझकर उनके तीन ACR खराब की गईं और कई वरिष्ठ अफसर लगातार उनके खिलाफ मानसिक दबाव बनाते रहे।

बड़े अफसर भी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही रतलाम के एसपी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रामबाबू के साथ उनकी बेटी मुस्कान और परिजन एंबुलेंस से इंदौर रवाना हुए। उनका बेटा भी भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गया है।

परिजनों ने कहा है कि यदि रामबाबू को कुछ हुआ, तो वे न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे और दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में असिस्टेंट कमांडेंट ने की आत्महत्या की कोशिश, 50 डिप्रेशन की गोलियां खाईं; अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप

Ratlam, MP

 उन्हें परिजनों द्वारा पहले स्थानीय क्लिनिक और फिर रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया।

परिवार का आरोप—सीनियर अफसरों की प्रताड़ना बनी वजह

रामबाबू की बेटी मुस्कान और पत्नी ने आरोप लगाया है कि बटालियन में तैनात कुछ वरिष्ठ अधिकारी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना है कि लंबे समय से रामबाबू डिप्रेशन का इलाज ले रहे थे और डॉक्टर ने भी ड्यूटी से आराम की सलाह दी थी, जिसे अफसरों ने नजरअंदाज किया।

बेटी मुस्कान के अनुसार, उनके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने कहा, "अब मैं नहीं काम करना चाहता, थक गया हूं।"

हर बार कहते थे—‘लाइफ खत्म कर लूंगा’

परिजनों ने बताया कि रामबाबू पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान थे और विभागीय दबाव के चलते कई बार आत्महत्या की बातें करते थे। 2020 से उनका मानसिक उपचार चल रहा था। पिछले एक सप्ताह से उनकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी।

बिना गलती के जांच, खराब की गई ACR

परिवार का आरोप है कि रामबाबू के खिलाफ 23वीं बटालियन में बिना किसी गलती के विभागीय जांच की गई थी, जिसमें बाद में उन्हें क्लीनचिट मिली। इसके बावजूद वर्तमान बटालियन में उन्हें फिर मानसिक रूप से परेशान किया गया। बेटी मुस्कान का दावा है कि जानबूझकर उनके तीन ACR खराब की गईं और कई वरिष्ठ अफसर लगातार उनके खिलाफ मानसिक दबाव बनाते रहे।

बड़े अफसर भी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही रतलाम के एसपी अमित कुमार समेत अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रामबाबू के साथ उनकी बेटी मुस्कान और परिजन एंबुलेंस से इंदौर रवाना हुए। उनका बेटा भी भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गया है।

परिजनों ने कहा है कि यदि रामबाबू को कुछ हुआ, तो वे न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे और दोषी अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/assistant-commandant-attempted-suicide-in-ratlam-allegations-of-harassment-of/article-29537

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.