PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, राज्य के अमृत रजत महोत्सव में आमंत्रण

Raipur,C.G

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत रजत महोत्सव 2025 के लिए प्रधानमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

 मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित होगा और यह राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उपलब्धियों का उत्सव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक अवसर की महत्ता कई गुना बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की विकास प्राथमिकताओं, औद्योगिक निवेश की प्रगति और जनकल्याण से जुड़ी नीतियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तैयार किया गया "अंजोर विजन @2047" दस्तावेज़, राज्य के समावेशी और सतत विकास का खाका है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ज़ोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर को आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) की स्थापना की गई है। राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नई नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे अब तक 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का कार्य शुरू हो गया है और एआई डेटा सेंटर का निर्माण भी जारी है। टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट और आईटी सेक्टर में भी राज्य को हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है, जो छत्तीसगढ़ को चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विकास की योजनाओं की भी जानकारी दी और बताया कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी से मिले छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय, राज्य के अमृत रजत महोत्सव में आमंत्रण

Raipur,C.G

 मुख्यमंत्री ने बताया कि यह आयोजन 1 नवंबर को रायपुर में आयोजित होगा और यह राज्य की सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक उपलब्धियों का उत्सव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से इस ऐतिहासिक अवसर की महत्ता कई गुना बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की विकास प्राथमिकताओं, औद्योगिक निवेश की प्रगति और जनकल्याण से जुड़ी नीतियों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तैयार किया गया "अंजोर विजन @2047" दस्तावेज़, राज्य के समावेशी और सतत विकास का खाका है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों पर विशेष ज़ोर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नवा रायपुर को आधुनिक शहरी केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCRDA) की स्थापना की गई है। राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नई नीति 2024-30 लागू की गई है, जिससे अब तक 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि नवा रायपुर में देश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का कार्य शुरू हो गया है और एआई डेटा सेंटर का निर्माण भी जारी है। टेक्सटाइल, फार्मा, रेडीमेड गारमेंट और आईटी सेक्टर में भी राज्य को हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार मेडिसिटी और एडु सिटी जैसी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेज़ी से कार्य कर रही है, जो छत्तीसगढ़ को चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और विकास की योजनाओं की भी जानकारी दी और बताया कि इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-cm-vishnudev-met-pm-modi-invited-to-amrit-rajat/article-29531

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.