भाजपा नेता पर कॉलेज गेट के बाहर चाकू से हमला, एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

Narmadapuram, MP

शहर के शासकीय होम साइंस गर्ल्स कॉलेज के मुख्य द्वार पर शुक्रवार दोपहर भाजपा नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व संगठन मंत्री नागेंद्र तिवारी पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।

 घटना करीब दोपहर 2:30 बजे की है, जब तिवारी अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने के बाद बाहर निकल रहे थे।

कॉलेज परिसर के पास दो युवक और एक छात्रा खड़े थे, जिन्हें देखकर तिवारी ने वहां से जाने की हिदायत दी। इस पर युवकों ने बदतमीजी से जवाब दिया। जब भाजपा नेता ने विरोध किया, तो उनमें से एक ने जेब से चाकू निकाला और उन पर हमला कर दिया।
भाग्यवश तिवारी ने बचाव में हाथ आगे कर दिया, जिससे चाकू उनकी कलाई पर लगा और तेज़ खून बहने लगा।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। एक हमलावर मौके से भाग गया, जबकि दूसरे को पकड़कर भीड़ ने पीट दिया। पुलिस ने घायल भाजपा नेता का बयान अस्पताल में लिया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती, नेताओं का लगा तांता

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के जिला पदाधिकारी और नेता अस्पताल पहुंचे।
घायल नागेंद्र तिवारी न केवल ABVP के पूर्व संगठन मंत्री हैं, बल्कि कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कॉलेज गेट पर सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी

स्थानीय लोगों ने बताया कि शासकीय होम साइंस गर्ल्स कॉलेज और पास के स्कूल के बाहर हर शाम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं। कई बार मनचले तेज़ रफ्तार में बाइक चलाते हैं या घोड़े दौड़ाते हैं, जिससे छात्राओं में दहशत का माहौल रहता है।

सीसीटीवी से नहीं मिली मदद

जिस स्थान पर हमला हुआ, वहां एक CCTV कैमरा लगा हुआ है, लेकिन घटना के समय बिजली न होने के कारण फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सका। इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मुश्किल हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा नेता पर कॉलेज गेट के बाहर चाकू से हमला, एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

Narmadapuram, MP

 घटना करीब दोपहर 2:30 बजे की है, जब तिवारी अपनी बेटी को कॉलेज छोड़ने के बाद बाहर निकल रहे थे।

कॉलेज परिसर के पास दो युवक और एक छात्रा खड़े थे, जिन्हें देखकर तिवारी ने वहां से जाने की हिदायत दी। इस पर युवकों ने बदतमीजी से जवाब दिया। जब भाजपा नेता ने विरोध किया, तो उनमें से एक ने जेब से चाकू निकाला और उन पर हमला कर दिया।
भाग्यवश तिवारी ने बचाव में हाथ आगे कर दिया, जिससे चाकू उनकी कलाई पर लगा और तेज़ खून बहने लगा।

घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। एक हमलावर मौके से भाग गया, जबकि दूसरे को पकड़कर भीड़ ने पीट दिया। पुलिस ने घायल भाजपा नेता का बयान अस्पताल में लिया और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।

भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती, नेताओं का लगा तांता

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के जिला पदाधिकारी और नेता अस्पताल पहुंचे।
घायल नागेंद्र तिवारी न केवल ABVP के पूर्व संगठन मंत्री हैं, बल्कि कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कॉलेज गेट पर सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी

स्थानीय लोगों ने बताया कि शासकीय होम साइंस गर्ल्स कॉलेज और पास के स्कूल के बाहर हर शाम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं। कई बार मनचले तेज़ रफ्तार में बाइक चलाते हैं या घोड़े दौड़ाते हैं, जिससे छात्राओं में दहशत का माहौल रहता है।

सीसीटीवी से नहीं मिली मदद

जिस स्थान पर हमला हुआ, वहां एक CCTV कैमरा लगा हुआ है, लेकिन घटना के समय बिजली न होने के कारण फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सका। इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मुश्किल हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-leader-attacked-with-a-knife-outside-the-college-gate/article-29533

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.