शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 586 अंक फिसला, निफ्टी 203 अंक टूटा; फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भारी दबाव

Business

अगस्त के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 586 अंक की गिरावट के साथ 80,600 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 203 अंक गिरकर 24,565 पर आ गया।

 इस गिरावट में सबसे ज्यादा असर फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर पर पड़ा। NSE का फार्मा इंडेक्स 3.33% और हेल्थकेयर इंडेक्स 2.77% गिरा। इसके अलावा, मेटल 1.97%, आईटी 1.85%, रियल्टी 1.78%, और PSU बैंक 1.13% तक नीचे आ गए।

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयरों में तेजी रही, जबकि 24 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

  • सनफार्मा के शेयर में 4.43% की गिरावट आई।

  • टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत 18 शेयरों में 1% से 4.5% तक की गिरावट देखी गई।

  • वहीं, एशियन पेंट्स, ट्रेंट और HUL जैसे कुछ शेयरों में 3% तक की तेजी रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयरों में तेजी और 39 शेयरों में गिरावट रही।

वैश्विक बाजारों में भी मंदी का असर

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

एशिया में:

  • जापान का निक्केई 0.66% गिरकर 40,799.60 पर बंद

  • कोरिया का कोस्पी 3.88% गिरकर 3,119 पर

  • हांगकांग का हैंगसेंग 1.07% गिरकर 24,508

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37% की गिरावट के साथ 3,559.95 पर बंद

अमेरिकी बाजार (31 जुलाई):

  • डाउ जोन्स 0.74% गिरकर 44,131

  • नैस्डेक 0.034%, S&P 500 0.37% नीचे बंद हुए

एफआईआई और डीआईआई गतिविधियां

31 जुलाई को:

  • विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,588.91 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,372.71 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की

जुलाई महीने में FIIs ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने 60,939.16 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

इसके विपरीत, जून 2025 में FIIs की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ और DIIs की 72,673.91 करोड़ रुपए रही थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 586 अंक फिसला, निफ्टी 203 अंक टूटा; फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में भारी दबाव

Business

 इस गिरावट में सबसे ज्यादा असर फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर पर पड़ा। NSE का फार्मा इंडेक्स 3.33% और हेल्थकेयर इंडेक्स 2.77% गिरा। इसके अलावा, मेटल 1.97%, आईटी 1.85%, रियल्टी 1.78%, और PSU बैंक 1.13% तक नीचे आ गए।

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 6 शेयरों में तेजी रही, जबकि 24 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

  • सनफार्मा के शेयर में 4.43% की गिरावट आई।

  • टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत 18 शेयरों में 1% से 4.5% तक की गिरावट देखी गई।

  • वहीं, एशियन पेंट्स, ट्रेंट और HUL जैसे कुछ शेयरों में 3% तक की तेजी रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 शेयरों में तेजी और 39 शेयरों में गिरावट रही।

वैश्विक बाजारों में भी मंदी का असर

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

एशिया में:

  • जापान का निक्केई 0.66% गिरकर 40,799.60 पर बंद

  • कोरिया का कोस्पी 3.88% गिरकर 3,119 पर

  • हांगकांग का हैंगसेंग 1.07% गिरकर 24,508

  • चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37% की गिरावट के साथ 3,559.95 पर बंद

अमेरिकी बाजार (31 जुलाई):

  • डाउ जोन्स 0.74% गिरकर 44,131

  • नैस्डेक 0.034%, S&P 500 0.37% नीचे बंद हुए

एफआईआई और डीआईआई गतिविधियां

31 जुलाई को:

  • विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 5,588.91 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,372.71 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की

जुलाई महीने में FIIs ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने 60,939.16 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

इसके विपरीत, जून 2025 में FIIs की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ और DIIs की 72,673.91 करोड़ रुपए रही थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/stock-market-fall-sensex-586-points-slipped-nifty-203-points/article-29525

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.