भारती सिंह का दर्दनाक खुलासा: मां नहीं चाहती थीं जन्म देना, अबॉर्शन की हुई थी कोशिश; 60 रुपए में हुई डिलीवरी, आज करोड़ों की मालकिन

Bollywood

भारत की सबसे सफल फीमेल कॉमेडियन कही जाने वालीं भारती सिंह हमेशा लोगों को हंसाकर उनका दिन बेहतर बनाती हैं। लेकिन उनकी अपनी जिंदगी उतनी आसान नहीं रही।

 हाल ही में एक पॉडकास्ट में भारती ने बताया कि उनका जन्म उनकी मां के लिए अनचाहा था और उन्होंने गर्भपात के लिए कई कोशिशें की थीं।

मां ने नहीं चाहा था जन्म

भारती ने कहा, “मेरी मां पहले से दो बच्चों की मां थीं। जब उन्हें दो-तीन महीने बाद पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं, तो उन्होंने अबॉर्शन के लिए जड़ी-बूटियां खाईं, पपीता-खजूर खाए, यहां तक कि मेहनत वाले काम किए। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उसी रात मेरे पिता ड्यूटी पर थे और मां ने अकेले ही मुझे जन्म दिया। बाद में कॉर्ड काटने के लिए दाई को बुलाया, जिसने 60 रुपए लिए। मैं कहती हूं कि मैं 60 रुपए की बच्ची हूं। आज मैंने मां को 1 करोड़ 60 लाख का घर दिया है।”

अनचाही पर बाद में मिली मां का प्यार

भारती ने साफ कहा कि वो अनचाही संतान थीं। घरवालों को लगता था कि दो बच्चे ही ठीक हैं। लेकिन जब भारती आ गईं, तो धीरे-धीरे उन्हें सबसे ज्यादा प्यार भी मिला।

बस में छेड़छाड़ का सामना

कॉलेज के दिनों की एक घटना भी भारती ने शेयर की। उन्होंने बताया कि एक बार बस में एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। भारती ने सबके सामने उस आदमी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

पड़ोसियों के फोन पर आया ‘लाफ्टर चैलेंज’ का कॉल

भारती ने बताया कि जब उन्हें लाफ्टर चैलेंज का ऑफर मिला, उस वक्त उनके घर में फोन तक नहीं था। कॉल पड़ोसियों के घर आया था। प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें मुंबई बुलाने की बात कही, लेकिन शुरुआत में भारती ने मना कर दिया क्योंकि उनके पास खर्च करने तक के पैसे नहीं थे।

बाद में टीम ने टिकट भेजी। भारती ने हंसते हुए कहा कि जब पहली बार एयरपोर्ट गईं, तो सोचा ट्रॉली के भी पैसे देने होंगे, इसलिए उठाकर सामान ले लिया। इसी शो से उनकी जर्नी शुरू हुई और आज वे देश की सबसे बड़ी कॉमेडियन में गिनी जाती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भारती सिंह का दर्दनाक खुलासा: मां नहीं चाहती थीं जन्म देना, अबॉर्शन की हुई थी कोशिश; 60 रुपए में हुई डिलीवरी, आज करोड़ों की मालकिन

Bollywood

 हाल ही में एक पॉडकास्ट में भारती ने बताया कि उनका जन्म उनकी मां के लिए अनचाहा था और उन्होंने गर्भपात के लिए कई कोशिशें की थीं।

मां ने नहीं चाहा था जन्म

भारती ने कहा, “मेरी मां पहले से दो बच्चों की मां थीं। जब उन्हें दो-तीन महीने बाद पता चला कि वो प्रेग्नेंट हैं, तो उन्होंने अबॉर्शन के लिए जड़ी-बूटियां खाईं, पपीता-खजूर खाए, यहां तक कि मेहनत वाले काम किए। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उसी रात मेरे पिता ड्यूटी पर थे और मां ने अकेले ही मुझे जन्म दिया। बाद में कॉर्ड काटने के लिए दाई को बुलाया, जिसने 60 रुपए लिए। मैं कहती हूं कि मैं 60 रुपए की बच्ची हूं। आज मैंने मां को 1 करोड़ 60 लाख का घर दिया है।”

अनचाही पर बाद में मिली मां का प्यार

भारती ने साफ कहा कि वो अनचाही संतान थीं। घरवालों को लगता था कि दो बच्चे ही ठीक हैं। लेकिन जब भारती आ गईं, तो धीरे-धीरे उन्हें सबसे ज्यादा प्यार भी मिला।

बस में छेड़छाड़ का सामना

कॉलेज के दिनों की एक घटना भी भारती ने शेयर की। उन्होंने बताया कि एक बार बस में एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की। भारती ने सबके सामने उस आदमी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

पड़ोसियों के फोन पर आया ‘लाफ्टर चैलेंज’ का कॉल

भारती ने बताया कि जब उन्हें लाफ्टर चैलेंज का ऑफर मिला, उस वक्त उनके घर में फोन तक नहीं था। कॉल पड़ोसियों के घर आया था। प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें मुंबई बुलाने की बात कही, लेकिन शुरुआत में भारती ने मना कर दिया क्योंकि उनके पास खर्च करने तक के पैसे नहीं थे।

बाद में टीम ने टिकट भेजी। भारती ने हंसते हुए कहा कि जब पहली बार एयरपोर्ट गईं, तो सोचा ट्रॉली के भी पैसे देने होंगे, इसलिए उठाकर सामान ले लिया। इसी शो से उनकी जर्नी शुरू हुई और आज वे देश की सबसे बड़ी कॉमेडियन में गिनी जाती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/bharti-singhs-painful-disclosure-mother-did-not-want-to-give/article-31054

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.