महासमुंद में सड़क हादसा: सब्जी मंडी से लौट रहे दिव्यांग बुजुर्ग की टैंकर की टक्कर से मौत

Mahasamund, CG

नेशनल हाईवे-353 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 72 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे तुमगांव ओवरब्रिज के पास हुई, जहां तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी तीन पहिया स्कूटी को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान नयापारा वार्ड क्रमांक-7 निवासी मारुति राव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वे थोक सब्जी मंडी में काम करते थे और रोज की तरह सुबह काम निपटाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी बागबाहरा की ओर से आ रहा टैंकर (नंबर TN 56 K 5799) स्कूटी से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति राव की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, टैंकर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है।

ओवरब्रिज पर सुरक्षा इंतजामों की कमी

हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि तुमगांव ओवरब्रिज पर आए दिन भारी वाहन निकलते हैं और यहां वाहनों के मैन्युवर के कारण लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को यहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करनी चाहिए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

महासमुंद में सड़क हादसा: सब्जी मंडी से लौट रहे दिव्यांग बुजुर्ग की टैंकर की टक्कर से मौत

Mahasamund, CG

घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे तुमगांव ओवरब्रिज के पास हुई, जहां तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी तीन पहिया स्कूटी को टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान नयापारा वार्ड क्रमांक-7 निवासी मारुति राव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वे थोक सब्जी मंडी में काम करते थे और रोज की तरह सुबह काम निपटाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। तभी बागबाहरा की ओर से आ रहा टैंकर (नंबर TN 56 K 5799) स्कूटी से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मारुति राव की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, टैंकर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया गया है।

ओवरब्रिज पर सुरक्षा इंतजामों की कमी

हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि तुमगांव ओवरब्रिज पर आए दिन भारी वाहन निकलते हैं और यहां वाहनों के मैन्युवर के कारण लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि हादसों को रोकने के लिए प्रशासन को यहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करनी चाहिए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/road-accident-in-mahasamund-divyang-elderly-returning-from-vegetable-market/article-31050

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.