- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- मनेंद्रगढ़ में हाथियों का कहर: 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, 3 घरों में तोड़फोड़
मनेंद्रगढ़ में हाथियों का कहर: 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत, 3 घरों में तोड़फोड़
Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur, CG
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी परिक्षेत्र में पिछले तीन दिनों से 12 हाथियों का दल आतंक मचा रहा है।
सोमवार देर रात हाथियों ने गांव में घुसकर तीन घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान धीरज लाल (55), निवासी कछौड़ के रूप में हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने समय रहते चेतावनी नहीं दी और न ही मुनादी कराई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अगर पहले से जानकारी होती तो लोग सतर्क हो जाते और धीरज लाल की जान बचाई जा सकती थी।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से हाथियों के विचरण क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। बिहारपुर रेंजर बलराज पैकरा ने बताया कि हाथियों का झुंड अब केल्हारी से महापुर सर्कल की ओर बढ़ गया है और विभाग लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए