लोकसभा में बड़ा कदम: गिरफ्तारी या 30 दिन हिरासत पर जाएगा पीएम-सीएम और मंत्री का पद, शाह ने तीन बिल पेश किए

Jagran Desk

संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में तीन अहम विधेयक पेश किए, जिनमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री जैसे संवैधानिक पदों से जुड़े प्रावधानों को लेकर बड़ा बदलाव शामिल है।

 प्रस्तावित कानून के मुताबिक, अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री ऐसे गंभीर अपराध में गिरफ्तार होता है, जिसमें कम से कम पांच साल की सजा हो सकती है, और वह लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहता है, तो 31वें दिन उसे पद से हटाना अनिवार्य होगा।

विपक्ष का हंगामा

लोकसभा में बिल पेश होने के बाद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार विरोध किया। विपक्ष का आरोप है कि यह कानून लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। हालांकि शाह ने साफ किया कि बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की मांग की जाएगी।

किन बिलों को पेश किया गया

  1. गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज (संशोधन) बिल 2025 – केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम और मंत्रियों को गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी की स्थिति में हटाने का प्रावधान।

  2. 130वां संविधान संशोधन बिल 2025 – प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यों और दिल्ली के सीएम-मंत्रियों के लिए गिरफ्तारी/हिरासत की स्थिति में पद से हटाने का प्रावधान।

  3. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2025 – गंभीर अपराधों में गिरफ्तार होने पर सीएम या मंत्री को 30 दिन में पद से हटाने का प्रावधान।

पृष्ठभूमि

केंद्र का यह कदम हाल ही की घटनाओं से जुड़ा माना जा रहा है।

  • दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वे छह महीने तक पद पर बने रहे।

  • तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी भी 241 दिन जेल में रहने के बावजूद मंत्री पद पर बने रहे थे।

ऑनलाइन गेमिंग पर भी बिल

लोकसभा में आज ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक लगाने वाला बिल भी पेश किया गया। इसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी या प्रलोभन से जुड़े खेलों पर तीन साल की सजा या एक करोड़ रुपये तक जुर्माना, या दोनों का प्रावधान होगा।

केंद्र सरकार का कहना है कि ये सभी बिल लोकतंत्र और सुशासन की साख को मजबूत करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

लोकसभा में बड़ा कदम: गिरफ्तारी या 30 दिन हिरासत पर जाएगा पीएम-सीएम और मंत्री का पद, शाह ने तीन बिल पेश किए

Jagran Desk

 प्रस्तावित कानून के मुताबिक, अगर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई मंत्री ऐसे गंभीर अपराध में गिरफ्तार होता है, जिसमें कम से कम पांच साल की सजा हो सकती है, और वह लगातार 30 दिन तक हिरासत में रहता है, तो 31वें दिन उसे पद से हटाना अनिवार्य होगा।

विपक्ष का हंगामा

लोकसभा में बिल पेश होने के बाद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जोरदार विरोध किया। विपक्ष का आरोप है कि यह कानून लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। हालांकि शाह ने साफ किया कि बिल को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने की मांग की जाएगी।

किन बिलों को पेश किया गया

  1. गवर्नमेंट ऑफ यूनियन टेरिटरीज (संशोधन) बिल 2025 – केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम और मंत्रियों को गंभीर अपराधों में गिरफ्तारी की स्थिति में हटाने का प्रावधान।

  2. 130वां संविधान संशोधन बिल 2025 – प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राज्यों और दिल्ली के सीएम-मंत्रियों के लिए गिरफ्तारी/हिरासत की स्थिति में पद से हटाने का प्रावधान।

  3. जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल 2025 – गंभीर अपराधों में गिरफ्तार होने पर सीएम या मंत्री को 30 दिन में पद से हटाने का प्रावधान।

पृष्ठभूमि

केंद्र का यह कदम हाल ही की घटनाओं से जुड़ा माना जा रहा है।

  • दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वे छह महीने तक पद पर बने रहे।

  • तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी भी 241 दिन जेल में रहने के बावजूद मंत्री पद पर बने रहे थे।

ऑनलाइन गेमिंग पर भी बिल

लोकसभा में आज ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक लगाने वाला बिल भी पेश किया गया। इसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी या प्रलोभन से जुड़े खेलों पर तीन साल की सजा या एक करोड़ रुपये तक जुर्माना, या दोनों का प्रावधान होगा।

केंद्र सरकार का कहना है कि ये सभी बिल लोकतंत्र और सुशासन की साख को मजबूत करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/big-step-in-lok-sabha-will-go-on-arrest-or/article-31052

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.