- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दतिया में तालाब में डूबा 12 वर्षीय मासूम, मौत
दतिया में तालाब में डूबा 12 वर्षीय मासूम, मौत
Datia, MP
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर खंजर डेरा इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते समय 12 साल का बच्चा तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
खेलते-खेलते पहुंचा गहरे पानी में
प्रकाश नगर निवासी हाजी मोंगिया का बेटा रिहान मोंगिया (12) सुबह खेल रहा था। खेल-खेल में वह तालाब के किनारे पहुंच गया और गहरे पानी में चला गया। पानी से बाहर न निकल पाने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गई।
तलाश के दौरान मिला शव
परिजनों को जब दोपहर तक रिहान घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद परिजन तालाब पहुंचे, जहां पानी में उसका शव दिखाई दिया। रिहान तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
पुलिस ने शव सौंपा परिजनों को
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए