नर्मदा में डूबे दो सगे भाई, मौत: अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा

Dhar, MP

धार जिले के डही क्षेत्र स्थित कातरखेड़ा नर्मदा तट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। आलीराजपुर से आए दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई।

परिवार दादी की अस्थि विसर्जन और मुंडन कार्यक्रम के लिए यहां पहुंचा था।

छोटे को बचाने में बड़ा भाई भी डूबा

जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय आकाश नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई हेमेश (19) भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही डूब गए। बच्चों के दादा ने उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर असफल रहे।

पढ़ाई कर रहे थे दोनों भाई

घटना के बाद परिजन दोनों को डही अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। हेमेश आलीराजपुर कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था, जबकि आकाश आठवीं कक्षा में पढ़ता था।

होमगार्ड हैं पिता, बहनों पर टूटा दुख का पहाड़

दोनों के पिता मुकेश सस्तीया होमगार्ड में पदस्थ हैं और इस समय इंदौर में ट्रेनिंग पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही वे तत्काल धार के लिए रवाना हो गए। परिवार में दो बहनें आरती और पूजा भी हैं।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए शव

डही अस्पताल के बीएमओ डॉ. विजय अहरवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

नर्मदा में डूबे दो सगे भाई, मौत: अस्थि विसर्जन के दौरान हादसा

Dhar, MP

परिवार दादी की अस्थि विसर्जन और मुंडन कार्यक्रम के लिए यहां पहुंचा था।

छोटे को बचाने में बड़ा भाई भी डूबा

जानकारी के अनुसार, 13 वर्षीय आकाश नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई हेमेश (19) भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही डूब गए। बच्चों के दादा ने उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर असफल रहे।

पढ़ाई कर रहे थे दोनों भाई

घटना के बाद परिजन दोनों को डही अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। हेमेश आलीराजपुर कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था, जबकि आकाश आठवीं कक्षा में पढ़ता था।

होमगार्ड हैं पिता, बहनों पर टूटा दुख का पहाड़

दोनों के पिता मुकेश सस्तीया होमगार्ड में पदस्थ हैं और इस समय इंदौर में ट्रेनिंग पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही वे तत्काल धार के लिए रवाना हो गए। परिवार में दो बहनें आरती और पूजा भी हैं।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे गए शव

डही अस्पताल के बीएमओ डॉ. विजय अहरवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-brothers-drowned-in-narmada-accident-during-bone-immersion/article-31038

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.