आलिया भट्ट के एंटी-ड्रग वीडियो पर बवाल, ट्रोलिंग के बाद कमेंट सेक्शन बंद

Bollywood NEWS

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी किसी फिल्म नहीं, बल्कि नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ा वीडियो है।

 आलिया ने हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ मिलकर ड्रग्स के खिलाफ एक जागरूकता संदेश रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन को अपनाएं।

हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूज़र्स ने आलिया को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने घर-परिवार में जागरूकता लानी चाहिए। कुछ ने तो यह तक लिख दिया कि “बोल कौन रहा है” और “सेलिब्रिटीज को ब्रांड एंबेसडर बनाना बेतुका विचार है।”

लगातार मिल रहे नेगेटिव कमेंट्स के चलते NCB के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया गया। हालांकि, कुछ पुराने कमेंट अभी भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो मैसेज में आलिया कहती हैं—
“नमस्कार साथियों, मैं हूं आलिया भट्ट। आज मैं आपसे नशे की लत के एक गंभीर मुद्दे पर बात करना चाहती हूं। यह केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी खतरा है। मैं ड्रग्स के खिलाफ इस विशेष अभियान में NCB का समर्थन करती हूं। जिंदगी को हां कहें और ड्रग्स को ना।”

उनकी इस अपील को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं—कुछ लोगों ने इस पहल को सराहा, वहीं बड़ी संख्या में यूज़र्स ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें इस कैंपेन का गलत चेहरा बताया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Aug 2025 By दैनिक जागरण

आलिया भट्ट के एंटी-ड्रग वीडियो पर बवाल, ट्रोलिंग के बाद कमेंट सेक्शन बंद

Bollywood NEWS

 आलिया ने हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के साथ मिलकर ड्रग्स के खिलाफ एक जागरूकता संदेश रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवन को अपनाएं।

हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूज़र्स ने आलिया को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने घर-परिवार में जागरूकता लानी चाहिए। कुछ ने तो यह तक लिख दिया कि “बोल कौन रहा है” और “सेलिब्रिटीज को ब्रांड एंबेसडर बनाना बेतुका विचार है।”

लगातार मिल रहे नेगेटिव कमेंट्स के चलते NCB के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया गया। हालांकि, कुछ पुराने कमेंट अभी भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो मैसेज में आलिया कहती हैं—
“नमस्कार साथियों, मैं हूं आलिया भट्ट। आज मैं आपसे नशे की लत के एक गंभीर मुद्दे पर बात करना चाहती हूं। यह केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी खतरा है। मैं ड्रग्स के खिलाफ इस विशेष अभियान में NCB का समर्थन करती हूं। जिंदगी को हां कहें और ड्रग्स को ना।”

उनकी इस अपील को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं—कुछ लोगों ने इस पहल को सराहा, वहीं बड़ी संख्या में यूज़र्स ने उनकी आलोचना करते हुए उन्हें इस कैंपेन का गलत चेहरा बताया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/comment-section-closed-after-trolling-ruckus-on-alia-bhatts-anti-drug/article-31056

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.