- Hindi News
- बालीवुड
- समय रैना के पुराने लेटेंट क्लिप पर फिर विवाद, शिवसेना नेता ने समझा नया एपिसोड
समय रैना के पुराने लेटेंट क्लिप पर फिर विवाद, शिवसेना नेता ने समझा नया एपिसोड
बालीवुड डेस्क
मेडिकल इमरजेंसी पर पुराने कमेंट का वीडियो वायरल, प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई नाराजगी; बाद में सामने आया कि क्लिप पहले सीजन का था
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का एक पुराना वीडियो क्लिप एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वायरल हो रहा यह वीडियो उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले विवादित सीजन का बताया जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे शो के नए सीजन का हिस्सा बताकर शेयर किया गया, जिसके बाद इस पर नई बहस छिड़ गई। मामला तब और बढ़ गया जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस क्लिप को नया एपिसोड समझते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दे दी। वायरल वीडियो में शो के दौरान एक कंटेस्टेंट को स्कोर दिए जाने का दृश्य दिखाई देता है। इसी दौरान सामने बैठी एक युवती रोते हुए वहां से बाहर जाती नजर आती है। समय रैना उसके साथ मौजूद युवक से पूछते हैं कि वह क्यों जा रही है। युवक पहले जवाब देने से बचता है, लेकिन बाद में बताता है कि युवती के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया है और इसी वजह से वह वहां से जा रही है। इसके बाद समय रैना मजाकिया अंदाज में उस युवक से कहते हैं कि वह भी उसके साथ जाए और उसका साथ दे। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया जिसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बताया जा रहा है। वीडियो तेजी से वायरल होने लगा और कई यूजर्स ने इसे शो के दूसरे सीजन का हिस्सा मानते हुए आलोचना शुरू कर दी।
इसी वायरल क्लिप को देखकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि ऐसा लगता है कि किसी ने पिछले विवादों से कोई सबक नहीं सीखा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले कंटेंट को हास्य के नाम पर बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। उनके पोस्ट के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर और तेजी से फैल गया। बाद में कई यूजर्स ने बताया कि यह क्लिप नया नहीं बल्कि इंडियाज गॉट लेटेंट के पहले सीजन का पुराना वीडियो है, जिसे नए एपिसोड के नाम पर शेयर किया जा रहा था। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने वीडियो को अनुचित बताते हुए इसकी आलोचना की, जबकि कई यूजर्स ने कहा कि पुराने कंटेंट को नए एपिसोड के रूप में पेश कर विवाद खड़ा किया गया। इसके बाद चर्चा इस बात पर भी होने लगी कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो की तारीख और संदर्भ जाने बिना उस पर प्रतिक्रिया देना कितना सही है। यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में आ गए थे। उनके लाइव कॉमेडी शो के दौरान डेटिंग को लेकर की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो को लेकर विरोध बढ़ने के बाद उनके खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। ऐसे में समय रैना के पुराने वीडियो की तुलना भी उसी विवाद से की जाने लगी।
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। पहले सीजन के दौरान शो में बतौर गेस्ट पहुंचे रणवीर अलाहबादिया की एक टिप्पणी पर देशभर में विरोध हुआ था। उस विवाद के बाद शो से जुड़े कई लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं और एपिसोड को विभिन्न प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा था। लंबे समय तक शो की वापसी को लेकर भी असमंजस बना रहा। हाल ही में शो के दूसरे सीजन की शुरुआत हुई है। पहले एपिसोड में अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। एपिसोड के दौरान समय रैना और आलिया भट्ट ने एक-दूसरे के साथ हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत और रोस्ट सेगमेंट किया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। हालांकि पुराने क्लिप के दोबारा वायरल होने से शो एक बार फिर विवादों की सुर्खियों में आ गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए