निदान फॉल में दर्दनाक हादसा: स्टंट के चक्कर में गई जान, 22 घंटे बाद मिला युवक का शव

Jabalpur, MP

प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर निदान फॉल एक बार फिर हादसे का गवाह बन गया। बुधवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए 35 वर्षीय राजेंद्र झारिया की झरने में गिरने से मौत हो गई। उसका शव घटना के 22 घंटे बाद गुरुवार को बरामद किया गया।

राजेंद्र जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र का निवासी था और अपने पांच दोस्तों के साथ कंटगी स्थित निदान फॉल घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजेंद्र झरने की करीब 50 फीट ऊंची चट्टान पर चढ़कर स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह पत्थरों से टकराते हुए सीधे गहरे पानी में जा गिरा। तेज बहाव में कुछ ही पलों में वह आंखों से ओझल हो गया।

22 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही कटंगी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शाम होते ही अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा, लेकिन गुरुवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ और आखिरकार शव बरामद कर लिया गया।

चट्टानों से टकराकर सीधे झरने में समाया

स्थानीय पर्यटकों ने बताया कि राजेंद्र समेत कुछ युवक झरने की ऊंची चट्टानों पर चढ़कर फोटो और वीडियो बना रहे थे। दोस्तों ने उसे मना भी किया, लेकिन उसने नहीं सुना। नतीजा ये हुआ कि पैर फिसलते ही वह सीधे नीचे गिर गया और चंद ही सेकंड में पानी में समा गया।

सुरक्षा के नाम पर सिर्फ बोर्ड

निदान फॉल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग वहां केवल एंट्री शुल्क वसूलता है, लेकिन न तो कोई गार्ड मौजूद होता है, न ही जोखिम भरे स्थानों पर बेरिकेडिंग या निगरानी की व्यवस्था है।

विधायक ने दी थी चेतावनी, हादसा अगले ही दिन

गौर करने वाली बात यह है कि घटना से ठीक एक दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई ने यहां पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए सावधानी बरतने की अपील की थी। उन्होंने आगाह किया था कि बारिश के दौरान झरनों के आसपास सतर्कता जरूरी है, लेकिन दुर्भाग्य से अगले ही दिन यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

पुलिस ने शव मिलने के बाद परिजनों को सूचित किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी के मुताबिक, यह हादसा साफ तौर पर लापरवाही का नतीजा है और आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस की नियमित तैनाती की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

निदान फॉल में दर्दनाक हादसा: स्टंट के चक्कर में गई जान, 22 घंटे बाद मिला युवक का शव

Jabalpur, MP

राजेंद्र जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र का निवासी था और अपने पांच दोस्तों के साथ कंटगी स्थित निदान फॉल घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजेंद्र झरने की करीब 50 फीट ऊंची चट्टान पर चढ़कर स्टंट कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह पत्थरों से टकराते हुए सीधे गहरे पानी में जा गिरा। तेज बहाव में कुछ ही पलों में वह आंखों से ओझल हो गया।

22 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही कटंगी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। शाम होते ही अंधेरे के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा, लेकिन गुरुवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ और आखिरकार शव बरामद कर लिया गया।

चट्टानों से टकराकर सीधे झरने में समाया

स्थानीय पर्यटकों ने बताया कि राजेंद्र समेत कुछ युवक झरने की ऊंची चट्टानों पर चढ़कर फोटो और वीडियो बना रहे थे। दोस्तों ने उसे मना भी किया, लेकिन उसने नहीं सुना। नतीजा ये हुआ कि पैर फिसलते ही वह सीधे नीचे गिर गया और चंद ही सेकंड में पानी में समा गया।

सुरक्षा के नाम पर सिर्फ बोर्ड

निदान फॉल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग वहां केवल एंट्री शुल्क वसूलता है, लेकिन न तो कोई गार्ड मौजूद होता है, न ही जोखिम भरे स्थानों पर बेरिकेडिंग या निगरानी की व्यवस्था है।

विधायक ने दी थी चेतावनी, हादसा अगले ही दिन

गौर करने वाली बात यह है कि घटना से ठीक एक दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई ने यहां पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए सावधानी बरतने की अपील की थी। उन्होंने आगाह किया था कि बारिश के दौरान झरनों के आसपास सतर्कता जरूरी है, लेकिन दुर्भाग्य से अगले ही दिन यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

पुलिस ने शव मिलने के बाद परिजनों को सूचित किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी के मुताबिक, यह हादसा साफ तौर पर लापरवाही का नतीजा है और आगे ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस की नियमित तैनाती की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/dead-body-of-a-youth-found-after-22-hours-in/article-28003

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.