DAP की कमी पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों का धरना, डॉ. रमन सिंह नाराज़

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र गुरुवार को जमकर हंगामे की भेंट चढ़ गया। डीएपी खाद की आपूर्ति को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

विपक्ष के विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए और बैठकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष के व्यवहार को "25 साल की परंपराओं को तोड़ने वाला" करार देते हुए कार्रवाई को स्थगित कर दिया।

DAP की कमी को लेकर सरकार पर विपक्ष का वार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को मिलने वाली डीएपी खाद प्राइवेट सेक्टर को दे दी जा रही है। उमेश पटेल ने सदन में सवाल किया कि कितना खाद स्टॉक हुआ है और कितना किसानों को बांटा गया है?

कृषि मंत्री ने स्वीकारी DAP की कमी

जवाब में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि राज्य को 3.10 लाख मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता है, पर जून तक केवल 1.18 लाख मीट्रिक टन ही प्राप्त हो सका है। उन्होंने खाद की कमी को राष्ट्रीय व वैश्विक समस्या बताया और कहा कि केंद्र सरकार की मदद से इस संकट को जल्द सुलझाया जाएगा।

प्रधानमंत्री का नाम आते ही विपक्ष भड़का

जब कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया, तो कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि वे भाषण दे रहे हैं, जवाब नहीं। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने 'कृषि मंत्री इस्तीफा दो', 'DAP दो', जैसे नारों के साथ गर्भगृह में ही धरना दे दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष के इस व्यवहार को संसदीय परंपराओं के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में ऐसा आचरण पहले कभी नहीं हुआ। स्पीकर ने सभी कांग्रेस विधायकों को निलंबित करने का आदेश भी दिया, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे।

गृह मंत्री ने भी उठाई आपत्ति

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जब विपक्षी विधायक निलंबित हो चुके हैं, फिर भी वे सदन में रुककर कार्यवाही बाधित कर रहे हैं, यह नई गलत परंपरा की शुरुआत है।

हाउसिंग बोर्ड की नई पॉलिसी पर चर्चा

इधर, सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला ने गृह निर्माण मंडल के मकानों की बिक्री को लेकर सवाल उठाए। जवाब में आवास मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि अब नई नीति लागू की गई है, जिसके तहत पहले 60% प्री-बुकिंग होने पर ही प्रोजेक्ट का टेंडर लगाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

DAP की कमी पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायकों का धरना, डॉ. रमन सिंह नाराज़

Raipur, CG

विपक्ष के विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए और बैठकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति तब और बिगड़ गई जब विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष के व्यवहार को "25 साल की परंपराओं को तोड़ने वाला" करार देते हुए कार्रवाई को स्थगित कर दिया।

DAP की कमी को लेकर सरकार पर विपक्ष का वार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को मिलने वाली डीएपी खाद प्राइवेट सेक्टर को दे दी जा रही है। उमेश पटेल ने सदन में सवाल किया कि कितना खाद स्टॉक हुआ है और कितना किसानों को बांटा गया है?

कृषि मंत्री ने स्वीकारी DAP की कमी

जवाब में कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि राज्य को 3.10 लाख मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता है, पर जून तक केवल 1.18 लाख मीट्रिक टन ही प्राप्त हो सका है। उन्होंने खाद की कमी को राष्ट्रीय व वैश्विक समस्या बताया और कहा कि केंद्र सरकार की मदद से इस संकट को जल्द सुलझाया जाएगा।

प्रधानमंत्री का नाम आते ही विपक्ष भड़का

जब कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया, तो कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि वे भाषण दे रहे हैं, जवाब नहीं। इसके बाद विपक्षी विधायकों ने 'कृषि मंत्री इस्तीफा दो', 'DAP दो', जैसे नारों के साथ गर्भगृह में ही धरना दे दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष के इस व्यवहार को संसदीय परंपराओं के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में ऐसा आचरण पहले कभी नहीं हुआ। स्पीकर ने सभी कांग्रेस विधायकों को निलंबित करने का आदेश भी दिया, लेकिन वे नारेबाजी करते रहे।

गृह मंत्री ने भी उठाई आपत्ति

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जब विपक्षी विधायक निलंबित हो चुके हैं, फिर भी वे सदन में रुककर कार्यवाही बाधित कर रहे हैं, यह नई गलत परंपरा की शुरुआत है।

हाउसिंग बोर्ड की नई पॉलिसी पर चर्चा

इधर, सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला ने गृह निर्माण मंडल के मकानों की बिक्री को लेकर सवाल उठाए। जवाब में आवास मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि अब नई नीति लागू की गई है, जिसके तहत पहले 60% प्री-बुकिंग होने पर ही प्रोजेक्ट का टेंडर लगाया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uproar-congress-mlas-in-chhattisgarh-assembly-on-the-shortage-of/article-27991

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.