भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का ग्वालियर दौरा: जोश और स्वागत से गूंजा शहर

Gwalior, MP

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को ग्वालियर में अपने पहले एक दिवसीय दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

 स्टेशन से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी सभागार तक 50 से अधिक स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ।

रेलवे स्टेशन पर उतरते ही प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों से अभिनंदन किया गया। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं में खंडेलवाल के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

'हम सभी एक परिवार हैं' - खंडेलवाल

मीडिया से बातचीत में खंडेलवाल ने कहा,

“मैं ग्वालियर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं। पार्टी में हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर भाजपा को और मजबूत बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश, समर्पण और ऊर्जा ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

स्वागत समारोह और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

अटल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद खंडेलवाल ने पहाड़िया स्थित कैंसर हॉस्पिटल जाकर स्व. शीतला सहाय की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वे शाम को आयोजित भजन संध्या में भी सम्मिलित हुए और देर रात रेल मार्ग से भोपाल रवाना हो गए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का ग्वालियर दौरा: जोश और स्वागत से गूंजा शहर

Gwalior, MP

 स्टेशन से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी सभागार तक 50 से अधिक स्थानों पर उनका भव्य स्वागत हुआ।

रेलवे स्टेशन पर उतरते ही प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह फूलमालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों से अभिनंदन किया गया। ग्वालियर के कार्यकर्ताओं में खंडेलवाल के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

'हम सभी एक परिवार हैं' - खंडेलवाल

मीडिया से बातचीत में खंडेलवाल ने कहा,

“मैं ग्वालियर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूं। पार्टी में हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर भाजपा को और मजबूत बनाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश, समर्पण और ऊर्जा ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने सभी को साथ लेकर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

स्वागत समारोह और श्रद्धांजलि कार्यक्रम

अटल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद खंडेलवाल ने पहाड़िया स्थित कैंसर हॉस्पिटल जाकर स्व. शीतला सहाय की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
वे शाम को आयोजित भजन संध्या में भी सम्मिलित हुए और देर रात रेल मार्ग से भोपाल रवाना हो गए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-state-president-hemant-khandelwals-visit-to-gwalior-the-city/article-27999

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.