आर्यन खान से जुड़ी वेब सीरीज पर समीर वानखेड़े को कोर्ट से राहत नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई से किया इनकार

बॉलीवुड न्यूज

On

हाई कोर्ट ने कहा—मामले से दिल्ली का सीधा संबंध नहीं, समीर वानखेड़े को अन्य सक्षम अदालत का रुख करने की छूट।

आर्यन खान ड्रग केस के पूर्व जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को  दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने आर्यन खान से जुड़ी वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के खिलाफ दायर उनकी याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कोर्ट का कहना था कि इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का क्षेत्राधिकार नहीं बनता, इसलिए याचिका को खारिज किया जाता है।

हालांकि, अदालत ने यह स्पष्ट किया कि समीर वानखेड़े को अन्य सक्षम न्यायालय में दोबारा याचिका दायर करने की पूरी स्वतंत्रता होगी। यह आदेश अंतरिम याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया।

अदालत ने मुख्य रूप से दो सवालों पर विचार किया—पहला, क्या इस विवाद की सुनवाई दिल्ली में हो सकती है; और दूसरा, क्या वेब सीरीज में दिखाया गया किरदार प्रथम दृष्टया समीर वानखेड़े की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। कोर्ट ने पाया कि मामला दिल्ली से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा नहीं है, ऐसे में यहां सुनवाई उचित नहीं मानी जा सकती।

वानखेड़े की ओर से क्या दलील दी गई

समीर वानखेड़े की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जे. साई दीपक ने दलील दी कि वानखेड़े से जुड़े विभागीय मामले दिल्ली में चल रहे हैं और उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित करने वाले कई मीडिया संस्थानों के मुख्यालय भी दिल्ली में स्थित हैं। इसी आधार पर उन्होंने क्षेत्राधिकार होने का दावा किया।

इसके अलावा, यह तर्क भी दिया गया कि वेब सीरीज के एक दृश्य में जिस अधिकारी को दिखाया गया है, उसका हाव-भाव और कार्यशैली समीर वानखेड़े से मेल खाती है। वकील के अनुसार, यह चित्रण जानबूझकर किया गया है और इससे वानखेड़े की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग

समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि यदि मुआवजा मिलता है तो यह राशि टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को दान की जाएगी, ताकि कैंसर मरीजों के इलाज में मदद मिल सके। वानखेड़े का दावा था कि वेब सीरीज के कारण उन्हें व्यक्तिगत और पेशेवर स्तर पर मानसिक क्षति झेलनी पड़ी।

विवाद की जड़ क्या है

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के पहले एपिसोड में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें एक अधिकारी ड्रग्स के सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करता है। सीरीज के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर इस अधिकारी की तुलना समीर वानखेड़े से की जाने लगी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2021 को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गोवा जा रहे कोर्डेलिया क्रूज पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में आर्यन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस समय समीर वानखेड़े एनसीबी मुंबई जोन के प्रमुख थे। बाद में मई 2022 में पर्याप्त सबूत न मिलने पर आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी गई।

सीरीज पहले से विवादों में

यह वेब सीरीज पहले भी विवादों में रह चुकी है। इसके एक एपिसोड में अभिनेता रणबीर कपूर को ई-सिगरेट का उपयोग करते दिखाए जाने पर शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जवाब तलब किया।

---------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/no-relief-for-sameer-wankhede-from-delhi-high-court-petition/article-44681

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.