सत्यकथा : इश्क की साजिश, कत्ल का अंजाम

सत्यकथा

On

भिण्ड: अवैध रिश्ते में बाधा बना पति, प्रेमी से करवाई हत्या, कुएं में फिंकवाया शव

प्यार जब लालच और वासना में बदल जाता है, तब वह रिश्तों की मर्यादा ही नहीं, इंसानियत की सीमाएं भी तोड़ देता है। भिण्ड जिले के उटीला थाना क्षेत्र में सामने आया महावीर हत्याकांड इसी कड़वे सच का उदाहरण है, जहां एक महिला ने अपने अवैध संबंधों की राह साफ करने के लिए पति की हत्या करवा दी।

GWL AAROPI SURENDRA

5 सितंबर 2024 को भोगीपुरा गांव के पास सड़क किनारे एक खेत में बने कुएं से दुर्गंध उठने की सूचना पुलिस को मिली। तत्कालीन थाना प्रभारी शिवम राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुएं से एक युवक का शव बरामद हुआ, लेकिन मौके पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे पहचान या हत्या की वजह साफ हो सके।

शव की शिनाख्त ई-रक्षा एप और गुमशुदगी रिकॉर्ड के जरिए महावीर के रूप में हुई, जो भिण्ड जिले का रहने वाला था और फिलहाल ग्वालियर में रह रहा था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी दिन आलमपुर थाने में दर्ज कराई गई थी।

GWL JYOTI

जांच की शुरुआत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से हुई। फुटेज में महावीर को एक युवक के साथ देखा गया। परिजनों ने उसकी पहचान सुरेंद्र के रूप में की और साथ ही यह चौंकाने वाली जानकारी दी कि सुरेंद्र के महावीर की पत्नी सीमा (परिवर्तित नाम) से नजदीकी संबंध थे।

संदेह गहराने पर पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लिया। सख्त पूछताछ में वह टूट गया और उसने स्वीकार किया कि सीमा के कहने पर ही उसने महावीर की हत्या की थी।

पूछताछ में सामने आया कि महावीर शादी के बाद पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ ग्वालियर में किराए के मकान में रहता था। सुरेंद्र रिश्तेदार होने के नाते उसके घर आता-जाता था। इसी दौरान सीमा और सुरेंद्र के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो धीरे-धीरे अवैध संबंधों में बदल गईं।

जब महावीर को इस रिश्ते की भनक लगी तो घर में तनाव बढ़ गया। पति की सख्ती से परेशान सीमा ने प्रेमी पर दबाव बनाया कि अगर वह उसे हमेशा के लिए पाना चाहता है तो महावीर को रास्ते से हटाना होगा। आत्महत्या की धमकी ने सुरेंद्र को अपराध की राह पर धकेल दिया।

GGWL

योजना के तहत 3 सितंबर को सुरेंद्र महावीर को ग्वालियर जेल में बंद एक रिश्तेदार से मिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। अगले दिन लौटते समय उटीला क्षेत्र के भोगीपुरा के पास सुनसान जगह पर गांजा पीने का बहाना बनाकर बाइक रुकवाई। मौका पाते ही सुरेंद्र ने पत्थर से महावीर के सिर पर वार कर दिया और शव को पास के कुएं में फेंक दिया।

हत्या के बाद सुरेंद्र ने सीमा को फोन कर काम पूरा होने की जानकारी दी। सबूत मिटाने के लिए मृतक की बाइक नहर किनारे छिपा दी गई, मोबाइल और खून से सने कपड़े झाड़ियों में फेंक दिए गए।

GWLL

पुलिस ने सुरेंद्र के बयान के आधार पर सीमा को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद सीमा ने प्रेमी को अयोध्या भेज दिया था, ताकि शक से बचा जा सके। दोनों के आगरा घूमने की भी योजना थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

थाना प्रभारी शिवम राजावत के मुताबिक यह हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

01

यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि जब रिश्तों में भरोसे की जगह स्वार्थ और वासना ले लेती है, तो उसका अंत अक्सर खून और पछतावे में ही क्यों होता है।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/satyakatha-irani-camps-don-raju-irani-arrested-police-clamps-down/article-44666

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.