श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों पर भाई सिद्धांत का चुटीला जवाब, बोले– मुझे भी नहीं पता

बालीवुड न्यूज़

On

उदयपुर में शादी की अटकलों के बीच सोशल मीडिया पर सिद्धांत कपूर का मजेदार रिएक्शन वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर इन दिनों शादी की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से घूम रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ जल्द ही शादी कर सकती हैं। इन अटकलों के बीच अब श्रद्धा के भाई और अभिनेता सिद्धांत कपूर का रिएक्शन सामने आया है, जिसने फैंस को हंसा दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कहा गया था कि श्रद्धा और राहुल की शादी राजस्थान के उदयपुर में हो सकती है। इस पोस्ट पर जब लोगों की नजर सिद्धांत कपूर के कमेंट पर पड़ी, तो मामला और चर्चा में आ गया। सिद्धांत ने हैरानी और हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा,
“ये तो मेरे लिए भी न्यूज है।”
उनका यह मजेदार जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया।

गौरतलब है कि श्रद्धा और सिद्धांत, दोनों ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर के बच्चे हैं। सिद्धांत का यह बयान साफ तौर पर इशारा करता है कि शादी की खबरें फिलहाल सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित हैं।

दरअसल, पिछले हफ्ते श्रद्धा ने भी अनजाने में इन चर्चाओं को हवा दे दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा था,
“मैं करूंगी, यू विवाह करूंगी।”
उनके इस जवाब को फैंस ने शादी का संकेत मान लिया और इसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया।

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की चर्चा पहली बार 2024 की शुरुआत में सामने आई थी, जब दोनों को मुंबई में डिनर डेट के बाद साथ देखा गया था। इसके बाद कई मौकों पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया, हालांकि उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

फिलहाल, न तो श्रद्धा कपूर और न ही उनके परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा की गई है। ऐसे में सिद्धांत कपूर का मजेदार रिएक्शन इन अफवाहों पर हल्का-फुल्का ब्रेक जरूर लगाता नजर आ रहा है।

-----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/on-the-news-of-shraddha-kapoors-marriage-brother-siddhants-cheeky/article-43045

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.