तेलंगाना में मानवता शर्मसार: 3 दिन में 300 आवारा कुत्तों को मौत, गांव के सरपंचों पर FIR

Digital Desk

तेलंगाना के कामरेड्डी जिले से पशु क्रूरता का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिले के कई गांवों में महज तीन दिनों के भीतर करीब 300 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर बेरहमी से मार दिया गया। यह घटना 6, 7 और 8 जनवरी 2026 की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।

आरोप है कि इस अमानवीय कृत्य में गांवों के सरपंच, सचिव और कुछ स्थानीय लोग शामिल थे। पशु संरक्षण कानूनों को दरकिनार करते हुए कुत्तों को जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया और बाद में उन्हें गांव के बाहर दफना दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पशु कल्याण संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया से जुड़े क्रूरता निवारण अधिकारी अदुलापुरम गौतम ने शायंपेटा पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस को मृत जानवरों का पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए गए हैं ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

अदुलापुरम गौतम ने कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए हिंसा नहीं, बल्कि एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) ही एकमात्र वैज्ञानिक और मानवीय उपाय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ABC नियम 2023 को लागू न किए जाने और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण हालात बिगड़े हैं।

उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि बड़े स्तर पर नसबंदी और एंटी-रेबीज़ टीकाकरण अभियान तुरंत शुरू किया जाए। गौतम ने साफ कहा कि सैकड़ों कुत्तों की हत्या प्रिवेंशन ऑफ एनिमल क्रूएलिटी एक्ट का सीधा उल्लंघन है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By दैनिक जागरण

तेलंगाना में मानवता शर्मसार: 3 दिन में 300 आवारा कुत्तों को मौत, गांव के सरपंचों पर FIR

Digital Desk

आरोप है कि इस अमानवीय कृत्य में गांवों के सरपंच, सचिव और कुछ स्थानीय लोग शामिल थे। पशु संरक्षण कानूनों को दरकिनार करते हुए कुत्तों को जहर का इंजेक्शन देकर मारा गया और बाद में उन्हें गांव के बाहर दफना दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पशु कल्याण संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया से जुड़े क्रूरता निवारण अधिकारी अदुलापुरम गौतम ने शायंपेटा पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस को मृत जानवरों का पोस्टमॉर्टम कराने के आदेश दिए गए हैं ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

अदुलापुरम गौतम ने कहा कि आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए हिंसा नहीं, बल्कि एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) ही एकमात्र वैज्ञानिक और मानवीय उपाय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ABC नियम 2023 को लागू न किए जाने और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण हालात बिगड़े हैं।

उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि बड़े स्तर पर नसबंदी और एंटी-रेबीज़ टीकाकरण अभियान तुरंत शुरू किया जाए। गौतम ने साफ कहा कि सैकड़ों कुत्तों की हत्या प्रिवेंशन ऑफ एनिमल क्रूएलिटी एक्ट का सीधा उल्लंघन है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/humanity-is-ashamed-in-telangana-300-stray-dogs-died-in/article-43051

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.