रिसेप्शन पार्टी में कैमरों से दूरी, दिशा पाटनी के साथ दिखे तलविंदर; मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाने पर मचा हंगामा

बालीवुड न्यूज़

On

नूपुर सेनन–स्टेबिन बेन के रिसेप्शन में अलग-अलग नजर आने की कोशिश, पार्टी से एक ही कार में रवाना हुए दोनों

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह सिद्धू को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के मुंबई में आयोजित रिसेप्शन से सामने आए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें तलविंदर का मीडिया के प्रति व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है। एक वीडियो में तलविंदर कथित तौर पर कैमरों से नाराज़ होते हुए मिडिल फिंगर दिखाते नजर आए, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

घटना रिसेप्शन वेन्यू की है, जहां कई फिल्मी सितारे मौजूद थे। वायरल वीडियो के मुताबिक, तलविंदर लिफ्ट से बाहर निकलते समय अभिनेत्री मौनी रॉय, दिशा पाटनी और दिशा के करीबी दोस्त अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ दिखे। जैसे ही उन्होंने बाहर मौजूद मीडिया को देखा, उनका रिएक्शन बदला हुआ नजर आया। पहले उन्होंने आपत्तिजनक इशारा किया, फिर खुद को संभालते हुए बिना रुके आगे बढ़ गए।

कैमरों से दूरी बनाए रखने की कोशिश
पूरे कार्यक्रम के दौरान दिशा और तलविंदर एक-दूसरे से सार्वजनिक तौर पर दूरी बनाए रखते दिखे। किसी भी वीडियो में दोनों साथ खड़े होकर पोज देते नहीं दिखे, लेकिन लगभग हर क्लिप में वे एक ही फ्रेम के आसपास मौजूद रहे। तलविंदर ब्लैक सूट और फेस मास्क में नजर आए, जबकि मौनी रॉय ने भी मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था।

एक अन्य वीडियो में तलविंदर मौनी रॉय के साथ वेन्यू में एंट्री करते दिखे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को विक्ट्री साइन दिखाया, लेकिन कैमरों से बातचीत से बचते रहे। कुछ ही देर बाद दिशा अपने दोस्त अलेक्जेंडर के साथ अंदर जाती दिखीं।

एक ही कार में वापसी ने बढ़ाई अटकलें
रिसेप्शन खत्म होने के बाद सामने आए वीडियो ने चर्चाओं को और हवा दी। वेन्यू से निकलते समय दिशा और तलविंदर एक ही कार में बैठे नजर आए। कार की पिछली सीट पर दोनों साथ दिखे, जबकि अलेक्जेंडर आगे की सीट पर मौजूद थे। इस दौरान अलेक्जेंडर ने मीडिया की ओर हाथ हिलाकर विदा ली।

रिश्ते की चर्चा कैसे शुरू हुई
दिशा और तलविंदर के रिश्ते की अटकलें हाल ही में उदयपुर में हुई नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की डेस्टिनेशन वेडिंग से शुरू हुई थीं। प्री-वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों को हंसते हुए बातचीत करते और हाथ थामे देखा गया। इसके बाद एयरपोर्ट से भी दोनों के अलग-अलग लेकिन साथ मौजूद रहने के वीडियो सामने आए, जिसने कयासों को और मजबूत किया।

हालांकि, अब तक दिशा पाटनी या तलविंदर सिंह सिद्धू की ओर से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कौन हैं तलविंदर सिंह सिद्धू
28 वर्षीय तलविंदर सिंह सिद्धू पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वे सिंगर होने के साथ-साथ गीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। तलविंदर अपने अनोखे स्टाइल और फेस मास्क के लिए पहचाने जाते हैं। वे सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा दिखाने से बचते हैं। उनके मुताबिक, यह तरीका उन्हें निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। ‘पल-पल’, ‘ख्याल’, ‘हसीन’ और ‘धुंधला’ जैसे गाने उन्हें खास पहचान दिला चुके हैं।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/talwinder-was-seen-with-disha-patni-at-a-distance-from/article-43058

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.