कोरबा में किचन के सिलेंडर के पीछे छिपा मिला कोबरा, गैस जलाते ही फुंकार सुन महिला की बची जान

कोरबा (छ.ग.)

On

सिंगापुर क्षेत्र में सुबह नाश्ता बनाते वक्त हुआ खुलासा, वाइल्डलाइफ टीम ने 5 फीट लंबे नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह एक घर की रसोई में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर के ठीक पीछे एक कोबरा नाग फन फैलाए बैठा मिला। महिला जैसे ही नाश्ता बनाने के लिए गैस जलाने पहुंची, अचानक फुंकार की आवाज सुनाई दी। सतर्कता और समय पर पीछे हटने से बड़ा हादसा टल गया।

घटना कोरबा के सिंगापुर क्षेत्र की है। मकान मालिक अर्चना कंवर रोज की तरह सुबह रसोई में नाश्ता बनाने गई थीं। गैस ऑन करते ही उन्हें तेज फुंकार सुनाई दी। शुरुआत में उन्होंने इसे गैस से जुड़ी कोई आवाज समझा, लेकिन दोबारा आवाज आने पर जब उन्होंने ध्यान से देखा, तो सिलेंडर के पीछे एक बड़ा नाग फन फैलाए बैठा नजर आया।

नाग को देखते ही अर्चना कंवर घबराकर रसोई से बाहर निकल आईं और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन करीब 5 फीट लंबे कोबरा को देखकर कोई भी अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके बाद तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर ‘नोवा नेचर’ वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी के साथ स्थिति का आकलन किया और विशेष उपकरणों की मदद से नाग को नियंत्रित किया। कुछ ही देर में कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़कर थैले में बंद किया गया।

रेस्क्यू के बाद नाग को घर से दूर उसके प्राकृतिक आवास, जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस दौरान घर के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर महिला थोड़ी भी देर करती या फुंकार को नजरअंदाज कर देती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

रेस्क्यू टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का था, जो अत्यंत विषैला होता है। उन्होंने कहा कि बारिश, ठंड या भोजन की तलाश में सांप अक्सर रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं, खासकर रसोई और स्टोर रूम जैसी जगहों में।

उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखने की स्थिति में घबराएं नहीं और खुद उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। साथ ही सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपायों के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें। झाड़-फूंक के चक्कर में कई मामलों में लोगों की जान जा चुकी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ी है। वाइल्डलाइफ टीम ने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, खुले छेद बंद करने और रात में रसोई व स्टोर एरिया में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वन विभाग और रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक संभावित हादसा टल गया।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/cobra-found-hidden-behind-kitchen-cylinder-in-korba-woman-saved/article-43040

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.