शाहरुख खान को 'खराब लुक' की वजह से मिला था पहला रोल? 'फौजी' की को-एक्ट्रेस का दिलचस्प खुलासा

Bollywood

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर एक पुरानी सह-कलाकार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अमीना शेरवानी, जो 1988 के टेलीविजन धारावाहिक ‘फौजी’ में शाहरुख के साथ नजर आई थीं, ने कहा कि शाहरुख को यह रोल उनके ‘अलग से लुक’ की वजह से मिला था — और यह फैसला उनकी मां की एक कॉल के बाद ही लिया गया था।

 किंतु-परंतु पॉडकास्ट में अमीना ने बताया कि शाहरुख को शुरुआत में शो के लिए चुना ही नहीं गया था। एक दिन शाहरुख की मां लतीफ फातिमा ने अमीना को कॉल कर कहा, "मेरा बेटा बहुत हैंडसम है, उसे 'फौजी' के लिए कास्ट करें।" इस पर अमीना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "अगर आपका बेटा हैंडसम है तो माफ कीजिए, उसका कोई चांस नहीं है!"

अमीना ने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में लड़कों को थोड़ा अनोखा दिखना जरूरी होता है। दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना — सभी की खासियत थी। अगर लड़का बहुत हैंडसम है, तो लोग उसे सीरियस नहीं लेते। मैंने मजाक में कहा, अगर उसका चेहरा बंदर या घोड़े जैसा हो, तो जरूर भेजिए!"

बाद में जब शाहरुख ऑडिशन पर पहुंचे, तो अमीना ने उन्हें देखकर उनकी मां को फोन कर कहा, "मुबारक हो, आपके बेटे की शक्ल तो बंदर जैसी है — ये हीरो जरूर बनेगा!" इस पर शाहरुख की मां नाराज हो गईं, लेकिन अमीना ने समझाया कि "बंदर जैसे लुक" का मतलब है – एक्सप्रेशन से भरपूर चेहरा।

अमीना ने बताया कि इस बातचीत के दौरान शाहरुख ने भी तुरंत जवाब दिया, "तुम तो खुद बंदरिया लगती हो।" इस पर अमीना हंसते हुए बोलीं, "मैं मानती हूं, लेकिन मैं एक महिला हूं और फिल्म लाइन में औरतों को तो गुड़िया जैसा दिखना पड़ता है।"

बता दें कि शाहरुख ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'फौजी' के बाद उन्होंने 'सर्कस', 'इडियट', 'उम्मीद', 'वागले की दुनिया' जैसे शो में काम किया और फिर 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। आज वही 'बंदर जैसे दिखने वाला लड़का' दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बन चुका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

शाहरुख खान को 'खराब लुक' की वजह से मिला था पहला रोल? 'फौजी' की को-एक्ट्रेस का दिलचस्प खुलासा

Bollywood

 किंतु-परंतु पॉडकास्ट में अमीना ने बताया कि शाहरुख को शुरुआत में शो के लिए चुना ही नहीं गया था। एक दिन शाहरुख की मां लतीफ फातिमा ने अमीना को कॉल कर कहा, "मेरा बेटा बहुत हैंडसम है, उसे 'फौजी' के लिए कास्ट करें।" इस पर अमीना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "अगर आपका बेटा हैंडसम है तो माफ कीजिए, उसका कोई चांस नहीं है!"

अमीना ने कहा, "हमारी इंडस्ट्री में लड़कों को थोड़ा अनोखा दिखना जरूरी होता है। दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना — सभी की खासियत थी। अगर लड़का बहुत हैंडसम है, तो लोग उसे सीरियस नहीं लेते। मैंने मजाक में कहा, अगर उसका चेहरा बंदर या घोड़े जैसा हो, तो जरूर भेजिए!"

बाद में जब शाहरुख ऑडिशन पर पहुंचे, तो अमीना ने उन्हें देखकर उनकी मां को फोन कर कहा, "मुबारक हो, आपके बेटे की शक्ल तो बंदर जैसी है — ये हीरो जरूर बनेगा!" इस पर शाहरुख की मां नाराज हो गईं, लेकिन अमीना ने समझाया कि "बंदर जैसे लुक" का मतलब है – एक्सप्रेशन से भरपूर चेहरा।

अमीना ने बताया कि इस बातचीत के दौरान शाहरुख ने भी तुरंत जवाब दिया, "तुम तो खुद बंदरिया लगती हो।" इस पर अमीना हंसते हुए बोलीं, "मैं मानती हूं, लेकिन मैं एक महिला हूं और फिल्म लाइन में औरतों को तो गुड़िया जैसा दिखना पड़ता है।"

बता दें कि शाहरुख ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'फौजी' के बाद उन्होंने 'सर्कस', 'इडियट', 'उम्मीद', 'वागले की दुनिया' जैसे शो में काम किया और फिर 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। आज वही 'बंदर जैसे दिखने वाला लड़का' दुनिया का सबसे बड़ा स्टार बन चुका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/shah-rukh-khan-got-the-first-roll-due-to-poor/article-29457

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.