वाराणसी में ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान: देवी अहिल्याबाई से जुड़ा मणिकर्णिका घाट का हिस्सा ध्वस्त

इंदौर (म.प्र.)

On

श्मशान विकास परियोजना के दौरान 254 साल पुरानी संरचना तोड़ी गई, इंदौर में वंशजों और समाजों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट के एक हिस्से को हाल ही में विकास कार्यों के दौरान तोड़ दिए जाने से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह वही घाट है, जिसका निर्माण 1771 में मालवा की शासिका देवी अहिल्याबाई होलकर ने कराया था। लगभग ढाई शताब्दी पुरानी इस संरचना को श्मशान घाट विकास परियोजना के तहत ध्वस्त किए जाने का आरोप है। घटना को लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई के वंशजों और विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

यह परियोजना 18 करोड़ रुपए की लागत से मणिकर्णिका घाट क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिसका भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023 में किया था। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री का इस इलाके से सीधा जुड़ाव है। प्रशासन के अनुसार, लगभग 29,350 वर्ग मीटर क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जा रहा है। गंगा तट की दलदली जमीन को देखते हुए 15 से 20 मीटर गहराई तक पाइलिंग कर सख्त मिट्टी तक आधार तैयार किया गया है, ताकि बाढ़ के दौरान संरचनात्मक नुकसान न हो।

हालांकि, इसी प्रक्रिया में घाट की पुरानी सीढ़ियां, देवी अहिल्याबाई से जुड़ी मूर्तियां और धार्मिक प्रतीक क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई मूर्तियां टूटकर खुले में पड़ी हैं और एक शिवलिंग को भी नुकसान पहुंचा है। घाट के उस हिस्से में देवी अहिल्याबाई की शिव आराधना से जुड़ी प्रतिमाएं स्थापित थीं, जिन्हें संरक्षित नहीं किया गया।

मणिकर्णिका घाट की देखरेख देवी अहिल्याबाई होलकर की संपत्तियों के संरक्षण के लिए गठित खासगी देवी अहिल्याबाई होलकर चैरिटीज ट्रस्ट करता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष यशवंतराव होलकर ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन ऐतिहासिक दूरदर्शिता और विरासत को नष्ट करके नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई, क्षतिग्रस्त मूर्तियों को ट्रस्ट को सौंपने और उनके पुनः प्रतिष्ठापन की मांग की है।

मणिकर्णिका घाट काशी के 84 प्रमुख घाटों में गिना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहीं माता पार्वती की कणिका गिरी थी, जिससे घाट का नाम पड़ा। देवी अहिल्याबाई ने यहां यात्रियों के लिए धर्मशालाएं, मंदिर, अन्न क्षेत्र और स्नान सुविधाएं विकसित करवाई थीं। इस घाट का धार्मिक महत्व काशी विश्वनाथ धाम से भी जुड़ा माना जाता है।

इंदौर में इस कार्रवाई को लेकर सामाजिक संगठनों में विरोध तेज हो गया है। धनगर समाज, पाल और बघेल समाज सहित कई संगठनों ने 15 जनवरी को बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय करने की घोषणा की है। समाज का कहना है कि अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी वर्ष के समापन के समय उनकी विरासत के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।

इतिहासकारों का कहना है कि मणिकर्णिका घाट जैसे स्थलों पर प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत विशेष सावधानी जरूरी थी। कानून के अनुसार, ऐतिहासिक स्मारकों के आसपास निर्माण पर सख्त प्रतिबंध है। ऐसे में यह मामला न केवल विरासत संरक्षण, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही से भी जुड़ गया है।

--------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/6967722587120/article-43067

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.