लंदन एयरपोर्ट से चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का बैग, 70 लाख के गहने थे शामिल; बोलीं- अन्याय सहना, अन्याय को दोहराना

Bollywood

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है लंदन एयरपोर्ट से उनका महंगा लग्जरी बैग चोरी हो जाना। उर्वशी ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया है कि इस बैग में करीब 70 लाख रुपये के कीमती गहने थे।

 उर्वशी ने यह जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा — "अन्याय सहना, अन्याय को दोहराना है।" उन्होंने बताया कि जब वह हाल ही में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने लंदन गई थीं, तब गैटविक एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट से उतरने के बाद बैगेज बेल्ट से उनका डियोर ब्राउन बैग गायब हो गया।

एक्ट्रेस ने अपनी फ्लाइट डिटेल्स और चोरी हुए बैग की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और एयरलाइंस एमिरेट्स के साथ-साथ लंदन पुलिस को टैग करते हुए तत्काल मदद की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

गौरतलब है कि उर्वशी विंबलडन इवेंट में अपने ड्रेसिंग स्टाइल और महंगे एक्सेसरीज़ को लेकर भी सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जिस ड्रेस में इवेंट अटेंड किया, उसकी कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही उन्होंने लबूबू डॉल्स से सजे बैग के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी के साथ इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले अक्टूबर 2023 में उन्होंने दावा किया था कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उनका 24 कैरेट सोने का आईफोन चोरी हो गया था। उस वक्त भी उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी को हाल ही में फिल्म ‘डाकू महाराज’ में देखा गया, जिसमें उन्होंने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अभिनय किया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

लंदन एयरपोर्ट से चोरी हुआ उर्वशी रौतेला का बैग, 70 लाख के गहने थे शामिल; बोलीं- अन्याय सहना, अन्याय को दोहराना

Bollywood

 उर्वशी ने यह जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा — "अन्याय सहना, अन्याय को दोहराना है।" उन्होंने बताया कि जब वह हाल ही में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट देखने लंदन गई थीं, तब गैटविक एयरपोर्ट पर उनकी फ्लाइट से उतरने के बाद बैगेज बेल्ट से उनका डियोर ब्राउन बैग गायब हो गया।

एक्ट्रेस ने अपनी फ्लाइट डिटेल्स और चोरी हुए बैग की तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और एयरलाइंस एमिरेट्स के साथ-साथ लंदन पुलिस को टैग करते हुए तत्काल मदद की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है।

गौरतलब है कि उर्वशी विंबलडन इवेंट में अपने ड्रेसिंग स्टाइल और महंगे एक्सेसरीज़ को लेकर भी सुर्खियों में थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने जिस ड्रेस में इवेंट अटेंड किया, उसकी कीमत 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही उन्होंने लबूबू डॉल्स से सजे बैग के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी।

यह पहली बार नहीं है जब उर्वशी के साथ इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले अक्टूबर 2023 में उन्होंने दावा किया था कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान उनका 24 कैरेट सोने का आईफोन चोरी हो गया था। उस वक्त भी उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद मांगी थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी को हाल ही में फिल्म ‘डाकू महाराज’ में देखा गया, जिसमें उन्होंने नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अभिनय किया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/urvashi-rautelas-bag-stolen-from-london-airport-included-70-lakh/article-29460

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.