- Hindi News
- बिजनेस
- ओज़ेल कूनर लिमिटेड में आयोजित ‘अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स’ प्रशिक्षण सत्र ने दिया नैतिक नेतृत्व एवं जीवन...
ओज़ेल कूनर लिमिटेड में आयोजित ‘अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स’ प्रशिक्षण सत्र ने दिया नैतिक नेतृत्व एवं जीवन मूल्यों का संदेश
Digital Desk
By Priyanka
On
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (ANUVIBHA) के तत्वावधान में ओज़ेल कूनर लिमिटेड (ज्वेल पेंट्स), नई दिल्ली में ‘अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स’ विषय पर एक प्रेरणादायी प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉर्पोरेट जगत में नैतिकता, आत्मानुशासन, ईमानदारी, उत्तरदायी नेतृत्व एवं मूल्य-आधारित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत संघगान से हुआ, जिसे अणुविभा के सचिव श्री सुरेन्द्र नाहटा ने प्रस्तुत किया। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन के जीवनोपयोगी संदेश पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री नीलम सेठिया, राष्ट्रीय संयोजिका – अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स, ने “संकल्प से सद्गुण (Vow to Virtue) – छोटे संकल्प, बड़े परिवर्तन” विषय पर प्रेरक एवं संवादात्मक उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे नैतिक संकल्प व्यक्ति, परिवार, संस्था और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं तथा कार्यस्थल पर विश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति का निर्माण करते हैं।
इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कमल जैन सेठिया, संयोजक – अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) ने किया। उन्होंने कहा कि अणुव्रत आंदोलन के सिद्धांत आज के कॉर्पोरेट जगत के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं तथा मूल्य-आधारित नेतृत्व ही दीर्घकालीन सफलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का आधार है।
कार्यक्रम में ओज़ेल कूनर लिमिटेड के लगभग 25–30 वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष (HODs) एवं प्रमुख टीम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मेजबानी ओज़ेल कूनर लिमिटेड के निदेशक श्री कशिश खरकिया एवं श्री नितिन जैन ने की। श्री कशिश खरकिया ने अणुव्रत के मूल्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं श्री नितिन जैन ने कहा कि यदि इन सिद्धांतों को व्यावसायिक, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में अपनाया जाए तो जीवन अधिक संतुलित, सफल और आनंदमय बन सकता है।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के अध्यक्ष श्री प्रतापसिंह दुगड़ ने कार्यक्रम की सफलता पर डॉ. कमल जैन सेठिया, सुश्री नीलम सेठिया, श्री सुरेन्द्र नाहटा, ओज़ेल कूनर लिमिटेड के निदेशकगण तथा सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स’ अभियान देशभर के उद्योग एवं कॉर्पोरेट जगत में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और उत्तरदायी नेतृत्व को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अणुव्रत के जीवन मूल्यों को अपने कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अणुविभा के सचिव श्री सुरेन्द्र नाहटा, अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स के संयोजक डॉ. कमल जैन सेठिया, राष्ट्रीय संयोजिका सुश्री नीलम सेठिया तथा ओज़ेल कूनर लिमिटेड के निदेशक श्री कशिश खरकिया एवं श्री नितिन जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
24 Jul 2026 By Priyanka
ओज़ेल कूनर लिमिटेड में आयोजित ‘अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स’ प्रशिक्षण सत्र ने दिया नैतिक नेतृत्व एवं जीवन मूल्यों का संदेश
Digital Desk
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (ANUVIBHA) के तत्वावधान में ओज़ेल कूनर लिमिटेड (ज्वेल पेंट्स), नई दिल्ली में ‘अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स’ विषय पर एक प्रेरणादायी प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉर्पोरेट जगत में नैतिकता, आत्मानुशासन, ईमानदारी, उत्तरदायी नेतृत्व एवं मूल्य-आधारित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत संघगान से हुआ, जिसे अणुविभा के सचिव श्री सुरेन्द्र नाहटा ने प्रस्तुत किया। उन्होंने अणुव्रत आंदोलन के जीवनोपयोगी संदेश पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री नीलम सेठिया, राष्ट्रीय संयोजिका – अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स, ने “संकल्प से सद्गुण (Vow to Virtue) – छोटे संकल्प, बड़े परिवर्तन” विषय पर प्रेरक एवं संवादात्मक उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे नैतिक संकल्प व्यक्ति, परिवार, संस्था और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं तथा कार्यस्थल पर विश्वास, अनुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति का निर्माण करते हैं।
इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. कमल जैन सेठिया, संयोजक – अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स, अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) ने किया। उन्होंने कहा कि अणुव्रत आंदोलन के सिद्धांत आज के कॉर्पोरेट जगत के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं तथा मूल्य-आधारित नेतृत्व ही दीर्घकालीन सफलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का आधार है।
कार्यक्रम में ओज़ेल कूनर लिमिटेड के लगभग 25–30 वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष (HODs) एवं प्रमुख टीम सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मेजबानी ओज़ेल कूनर लिमिटेड के निदेशक श्री कशिश खरकिया एवं श्री नितिन जैन ने की। श्री कशिश खरकिया ने अणुव्रत के मूल्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। वहीं श्री नितिन जैन ने कहा कि यदि इन सिद्धांतों को व्यावसायिक, पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में अपनाया जाए तो जीवन अधिक संतुलित, सफल और आनंदमय बन सकता है।
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) के अध्यक्ष श्री प्रतापसिंह दुगड़ ने कार्यक्रम की सफलता पर डॉ. कमल जैन सेठिया, सुश्री नीलम सेठिया, श्री सुरेन्द्र नाहटा, ओज़ेल कूनर लिमिटेड के निदेशकगण तथा सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स’ अभियान देशभर के उद्योग एवं कॉर्पोरेट जगत में नैतिक मूल्यों, ईमानदारी और उत्तरदायी नेतृत्व को नई दिशा देगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अणुव्रत के जीवन मूल्यों को अपने कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अणुविभा के सचिव श्री सुरेन्द्र नाहटा, अणुव्रत इन कॉर्पोरेट्स के संयोजक डॉ. कमल जैन सेठिया, राष्ट्रीय संयोजिका सुश्री नीलम सेठिया तथा ओज़ेल कूनर लिमिटेड के निदेशक श्री कशिश खरकिया एवं श्री नितिन जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/business/%E2%80%98anuvrat-in-corporates%E2%80%99-training-session-organized-at-ozel-kuner-limited/article-59680
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Published On
By Priyanka
जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में खेली 50 रन की तूफानी पारी; भारत ने 7 विकेट से जीता पहला T20I,...
भारत में हो सकता है ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड टेस्ट! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने संभावनाओं के लिए खोले दरवाजे
Published On
By Priyanka
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने भारत को बताया बेहद अहम क्रिकेट बाजार; फिलहाल कोई औपचारिक योजना नहीं, व्यस्त...
कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत को मेडल की उम्मीद, पैरा पावरलिफ्टिंग से बॉक्सिंग तक कई खिलाड़ी मैदान में
Published On
By Priyanka
ग्लासगो में भारतीय खिलाड़ियों का व्यस्त दिन; पैरा पावरलिफ्टिंग में सात खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, लॉन बॉल्स में जीत की...
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी का खुलासा, 11 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Priyanka
ओडिशा से रायपुर पहुंचाई जानी थी नशे की खेप; धनपुंजी फॉरेस्ट चेक पोस्ट के पास बस का इंतजार कर रहे...
बिजनेस
24 Jul 2026 15:43:09
55 से अधिक शहरों और दो देशों के प्रतिनिधियों ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा, 100 से 200 करोड़ रुपये के...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.